फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में 2 दिन में घूमें ये जगहें, पुरानी से लेकर नई दिल्ली सबकुछ लेंगे देख

Sat, 23 Mar 2019 02:56 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 23 Mar 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
some Tourist Places In Delhi That Everyone Must Visit
लाल किला

अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपके पास सिर्फ दो दिन हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां-कहां घूमें? दिल्ली का दिल पुरानी दिल्ली और भव्यता नई दिल्ली में बसती है। दिल्ली में देखने के लिए सिर्फ बाजार ही नहीं हैं बल्कि कई ऐतिहासिक जगहें भी हैं। दिल्ली अपने आप में कई संस्कृतियों का मेल-जोल है। यहां आपको एक नहीं बल्कि हजार रंग दिखेंगे।

some Tourist Places In Delhi That Everyone Must Visit
rajghat

आप दिल्ली आ रहे हैं तो सबसे पहले अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट जरूर जाएं। यहां आपको सुकूं और शांति मिलेगी। राजघाट, यमुना नदी के किनारे बसा है। राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर उनके वचनों को लिखा गया है। यहां गांधी जी के आखिरी शब्द “हे राम” काले संगमरमर पत्थर पर अंकित हैं। यहां एक ज्योति हमेशा स्मारक के एक कोने में जलती रहती है।

 

some Tourist Places In Delhi That Everyone Must Visit
rajghat

विदेशों से आने वाले पर्यटक, राजनेता एवं डेलिगेट गांधी समाधि पर फूल मालाएं चढ़ाने जाते हैं। राजघाट पर हर शुक्रवार को गांधी जी की याद में प्रार्थना का आयोजन किया जाता है। राजघाट में आप गणमान्य व्यक्तियों के नामों के कई पेड़ों के देख सकते हैं। राजघाट सुबह 9 बजे खुल जाता है और बंद शाम छह बजे होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
some Tourist Places In Delhi That Everyone Must Visit
jama masjid

जामा मस्जिद
जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था। मस्जिद 1656 में बनी थी। जामा मस्जिद को लाल और संगमरमर के पत्थरों से बनाया गया है। कहा जाता है कि जामा मस्जिद के निर्माण में उस वक्त 10 लाख रुपए का खर्च आया था और यह मस्जिद 6 साल में बनकर पूरी हुई थी।
 

विज्ञापन
some Tourist Places In Delhi That Everyone Must Visit
jama masjid

जामा मस्जिद का पूर्वी द्वार सिर्फ शुक्रवार को खुलता है। आप यहां उत्तर और दक्षिण द्वार से प्रवेश कर सकते हैं। जामा मस्जिद में 11 मेहराब हैं और बीच वाला मेहराब सबसे बड़ा है। मस्जिद सुबह ही खुल जाती है। आप अगर जामा मस्जिद घूमने जा रहे हैं तो सुबह चले जाएं ताकि भीड़-भाड़ से आपका सामना न हो। यहां जाने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चावड़ी बाजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed