हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता, शांति, नदी, झील-झरने, सुंदर रास्ते आदि के लिए जाना जाता है। हर साल हिमाचल काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं और यहां से कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। यहीं का एक गांव है सिसु, जो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये गांव हिमाचल प्रदेश में चंद्रा जलमार्ग के किनारे लाहौल घाटी में बसा हुआ है। इस गांव की मनाली से दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। ऐसे में यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है। हर कोई यहां जाना चाहता है, तो चलिए आपको यहां के बारे में और यहां आप कहां-कहां घूम सकते हैं। वहां के बारे में आपको बताते हैं।
{"_id":"606abdee8ebc3ed3f712a709","slug":"sissu-village-located-in-himachal-pradesh-can-plan-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश का सिसु गांव, जहां हर कोई चाहता है जाना, इस गर्मी आप भी कर सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
हिमाचल प्रदेश का सिसु गांव, जहां हर कोई चाहता है जाना, इस गर्मी आप भी कर सकते हैं प्लान
Mon, 05 Apr 2021 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल के सिस्सू का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
मनाली के साथ घूम सकते हैं
- सिसु शहर में आबादी का एक बड़ा हिस्सा बौद्ध धर्म के लोगों का है। ये जगह मनाली से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है। आप अगर मनाली का प्लान बना रहे हैं, तब भी आप इस जगह पर घूम सकते हैं क्योंकि यहां से ये जगह पास है। सिसु गांव में घूमने का मतलब है कि जन्नत देखना।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
रहने की है अच्छी व्यवस्था
- आप अगर सिसु गांव और इसके आसपास के इलाको में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छी जगह हो सकती है। यहां आपको रहने के लिए सस्ते और अच्छे होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे मिल जाएंगे। जहां आप ठहर सकते हैं और ये आपके बजट में ही मिल जाएंगे। यहां आपको खाने के भी कई स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिसु वॉटरफॉल
- आप सिसु वॉटरफॉल जा सकते हैं, जो काफी आकर्षक है। ये वॉटरफॉल लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित है। यहां आसपास की सुंदरता हर किसी को अपना दीवाना बनाती है और पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। यहां से आप प्रकृति के कई अद्भभुत और अनदेखे नजारों को देख सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
बर्फ से लकदक सिस्सू झील
- फोटो : अमर उजाला
सिसु लेक
- लाहौल स्पीति में स्थित ये सिसु लेक बेहद खूबसूरत है। यहां जाकर आपको सुकून मिल सकता है। चारों और से पहाड़ों से घिरी ये जगह मन को अलग शांति प्रदान करती है। यहां सर्दियों में काफी बर्फबारी पड़ती है, जिसकी वजह से सिसु गांव समेत पूरी लाहोल घाटी दुनिया के बाकी हिस्सों से कट जाती है। सर्दियों में प्रशासन लोगों को हेलीकॉप्टर द्वारा आसपास की जगहों पर ले जाता है।