फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रा के लिए इन तरीकों से बचाएं रूपये, घूम सकेंगे बहुत सारी जगह

Wed, 06 Jan 2021 04:32 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 06 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
save money for travel with this tricks
घूमना इतना मुश्किल भी नहीं है - फोटो : Pixabay

कई सारे लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है। घुमक्कड़ों का मन करता है कि वे महीने में कम से कम एक ट्रिप पर तो चले ही जाएं लेकिन कई बार लोग आर्थिक स्थिति से मात खा जाते हैं और उनका घूमते रहने का सपना अधूरा ही रह जाता है। लेकिन यदि आप सच्चे दिल से घूमना चाहते हैं तो यह इतना मुश्किल भी नहीं है। इसके लिए बस आपको एक छोटा सा और आसान सा काम करना होगा, वो है ‘सैविंग्स’। अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीकों से आसानी से रूपये बचाकर जहां चाहे, वहां घूम सकते हैं। 

save money for travel with this tricks
2-4 महीने में एक अच्छी राशि जोड़ सकते हैं - फोटो : पीटीआई

अलग अकाउंट
घूमने के लिए हर महीने सैविंग्स करें। सैविंग्स यदि आप यूं ही करेंगे तो संभव नहीं है। सैलरी अकाउंट या जनरल अकाउंट का आप उपयोग करते हैं तो वहां आप सैविंग्स नहीं कर सकते इसलिए बेहतर है कि आप एक अलग अकाउंट खोल लें। उसमें हर महीने कुछ पैसा अलग करके डालें। ऐसा करने से आप 2-4 महीने में एक अच्छी राशि जोड़ सकते हैं और आपको बजट से जुड़ी कोई समस्या भी नहीं आएगी।

save money for travel with this tricks
कपड़ों को मात्र एकबार पहनकर उन्हें रखना ही है - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के कपड़े
जब घर में किसी की शादी होती है तो हम बहुत महंगे- महंगे कपड़े सिलवाते हैं। लेकिन क्या यह वाकई जरूरी है, यह सवाल एकबार खुद से जरूर पूछ लें क्योंकि आगे चलकर इन डिजाईनर कपड़ों को मात्र एकबार पहनकर उन्हें रखना ही है क्योंकि डिजाईनर कपड़े सिर्फ एक बार शो-ऑफ करने के काम आते हैं। इसलिए आप 10,000 रूपये यदि किसी ड्रेस में इन्वेस्ट करने जा रहे हैं तो 7,000 ही करें। ऐसा करके आप सीधा- सीधा 3,000 रूपये बचा सकते हैं जो कि आगे चलकर आपके घूमने के काम आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
save money for travel with this tricks
आप बहुत हद तक रूपये भी बचा लेंगे - फोटो : PTI

शेयरिंग
यदि आप बाहर रहते हैं तो कोशिश करें कि रूम किसी के साथ शेयर कर लें। ऐसा करने से आप बहुत हद तक रूपये भी बचा लेंगे और आपको साथ भी मिल जाएगा। यदि आप बहुत ज्यादा महंगा जीवन खुद के लिए चुनते हैं तो आपके लिए फिर घूमने-फिरने के लिए रूपये बचाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा इसलिए अपनी प्राथमिकता तय करें और घूमने को लेकर अपने जज्बे पर एकबार फिर विचार करें। 

 

विज्ञापन
save money for travel with this tricks
होम स्टे, धर्मशाला आदि में ठहर जाएं - फोटो : social media
ठहरना और खाना
यदि आपके पास बहुत अधिक सैविंग्स नहीं होती है तो भी आप अपने घूमने को शौक को हमेशा पूरा कर सकते हैं। आप जहां भी घूमने जा रहे हैं, वहां होटल्स देखने की बजाय होम स्टे, धर्मशाला आदि में ठहर जाएं क्योंकि ऐसा करने से आपका ज्यादा पैसा नहीं लगेगा। खाने में भी एक समय आप कुछ हल्का खा लें एवं एक समय भोजन लें। ऐसा करके भी आप रूपये बचा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed