फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमालय की पहाड़ी पर बनी है ऐसी झील जिसे लोग कहते हैं 'स्वर्ग का रास्ता'

Mon, 23 Sep 2019 10:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 23 Sep 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
satopanth lake uttarakhand which is in triangle shape
- फोटो : pixa

भारत में बहुत से दर्शनीय स्थल हैं जिनकी यात्रा के दौरान एक अलग ही अनुभूति  होती है। इन जगहों की यात्रा चाहे यहां के अद्भुत नजारों की वजह से किया जाए, लेकिन इनका धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है। ऐसी ही एक सुंदर और अद्भुत झील बनी है हिमालय के पहाड़ों में जिसका आकार त्रिभुज के समान है। तो आइए जानें इस खूबसूरत जगह के बारे में जिसके प्रति लोगों में गहरी आस्था है।


 
satopanth lake uttarakhand which is in triangle shape
- फोटो : pixa
सतोपंथ झील, उत्तराखंड

उत्तराखंड के हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में पर बनी है यह सतोपंथ झील। इस झील तक पहुंचने के लिए बहुत से दुर्गम रास्तों की ट्रैकिंग करना पड़ती है। लेकिन रास्तों के मनोरम दृश्य के साथ ही झील तक पहुंचने के बाद अद्भुत दृश्यों को देखकर आप रास्ते की थकान और कठिनाइयों को भूल जाएंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस झील का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है और ज्यादातर सैलानी इसके प्रति गहरी आस्था के कारण ही यहां आते हैं।


 
satopanth lake uttarakhand which is in triangle shape
- फोटो : pixa
सतोपंथ की पौराणिक मान्यता

सतोपंथ झील के आकार के बारे में भी लोगों में मान्यता प्रचलित है। क्योंकि आमतौर पर झील का आकार गोल या चौकोर होता है लेकिन यह झील तिकोने आकार की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर त्रिलोक के स्वामी अर्थात ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने इस झील के तीनों कोनों पर  खड़े होकर स्नान किया था। इसलिए सतोपंथ झील का आकार तिकोना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
satopanth lake uttarakhand which is in triangle shape
- फोटो : pixa
और भी हैं पौराणिक मान्यताएं

इस झील के प्रति बहुत सी धार्मिक मान्यताएं है जिसमें से जो सबसे ज्यादा प्रचलित है वो है कि यहां से महाभारत काल के दौरान पांडव भाई इस रास्ते से स्वर्ग की ओर गए थे, इसलिए इस झील का नाम सतोपंथ पड़ा और इसे धरती पर स्वर्ग जाने का रास्ता भी कहा जाता है।


 
विज्ञापन
satopanth lake uttarakhand which is in triangle shape
- फोटो : pixa
सतोपंथ झील की ट्रैकिंग

सतोपंथ झील केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं है बल्कि यहां पर बहुत से सैलानी ट्रैकिंग के उद्देश्य से भी आते हैं। क्योंकि यहां का ट्रैकिंग क्षेत्र अत्यंत कठिन है और यहां पर बहुत से बीहड़ रास्तों और पथरीले ढलानों से होकर गुजरना पड़ता है। इस स्थल की सुंदरता के कारण केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्वतारोही आते हैं ट्रैकिंग के लिए।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed