फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के नजदीक हैं ये पांच रोमांटिक जगहें, पार्टनर के साथ जा सकते हैं घूमने

Wed, 09 Oct 2019 10:27 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 09 Oct 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
romantic places near delhi for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्यार करने के लिए वैलेंटाइन डे जैसे किसी खास दिन की जरुरत नहीं होती है। प्यार की खुश्बू तो फिजाओं में रहती है। अपने साथी का परवाह करते हुए आप क्या कुछ नहीं करते हैं। करना बनता भी है क्योंकि वो आपका प्यार है। महंगे तोहफे से लेकर कीमती समय तक आप सबकुछ देने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे में अब आप पुराने घिसे पिटे तोहफो को अलविदा कहिए और अपने प्रेमी के साथ निकल जाइए दिल्ली के आस पास के रूहानी जगहों पर जहां हर मौसम आप प्यार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

romantic places near delhi for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आगरा
विश्व का अजूबा ताजमहल आगरा की पहचान है। और ताजमहल एक प्यार की निशानी भी है। लेकिन केवल ताजमहल ही नहीं, यहां देखने लायक बहुत कुछ है। अगर आप आगरा में किसी ठहरने के लिए किसी अच्छे जगह के बारे में सोच रहे हैं तो आईटीसी मुगल सबसे बढ़िया जगह हो सकती है। इस होटस में आप एक राजा की तरह रोमानी पल बिता सकते हैं। आईटीसी मुगल की शरुआती कीमत 10,000 रुपये है। दिल्ली से आगरा की दूरी 200 किलोमीटर के करीब है।

romantic places near delhi for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डलहौजी
हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले में चंबा जिले का नाम आता है,लेकिन इस जिले को कुदरत ने प्राकृतिक खूबसूरती से सजाया है। यहां की खूबसूरती का दीदार करने लोग दूर- दराज से आते हैं। चंबा जिले के खूबसूरत शहर में एक नाम डलहौजी का भी आता है। यहां घूमने के लिए हर साल हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं और यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते हैं। डलहौजी में ठहरने के लिए 22 किलो मीटर दूर स्थित ग्रांड व्यू एक बेहद सुंदर संरचना है जिसमे पारंपरिक वास्तुकला की झलक मिलती है। इस जगह ठहरने के लिए शुरुआती कीमत 4,500 रुपये है। दिल्ली से डलहौजी के की दूरी करीब 500 किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
romantic places near delhi for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मसूरी
हिमालय पर्वत की खूबसूरत बाहों में बसा शहर 'मसूरी' अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है। हिमालय से घिरे होने के कारण मसूरी को 'पर्वतों की रानी' कहा जाता है। मसूरी में ठहरने के लिए जेपी रेजिडेंसी मैनर सबसे बढ़िया जगह होगी।  दाम में भी वाजिब जेपी मैनर होटल में इन हाउस स्पा की सुविधा है। रूहानी पल बिताने के लिए पहाड़ियों के बीच बसे इस खूबसूरत से रिजोर्ट में एक अलग मजा है। दिल्ली से मसूरी की दूरी 250 किलोमीटर के करीब है।

विज्ञापन
romantic places near delhi for couples in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जयपुर
गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छी जगह है। दिल्ली से जयपुर की दूरी 200 किलोमीटर के करीब है। जयपुर में ठहरने के लिए ग्रांड उम्मेड पैलेस सबसे अच्छी जगह होगी। उम्मेड पैलेस में आपको शाही सुख का स्वाद मिलेगा। इस जगह ठहरने के लिए एक रात की शुरुआती कीमत 4,000 रुपये के करीब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed