{"_id":"5c5fec0abdec222bf4528cbe","slug":"robots-serve-food-to-customers-in-these-reasturants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के इन रेस्तरां में खाना परोसते हैं रोबोट, कहीं चुन्नी डालकर तो कहीं तमिल में लेते हैं ऑर्डर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुनिया के इन रेस्तरां में खाना परोसते हैं रोबोट, कहीं चुन्नी डालकर तो कहीं तमिल में लेते हैं ऑर्डर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
robot kitchen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में रोबोट की लोकप्रियता देखने को मिल रही है। पहले रोबोट रिसर्च सेंटरों व अन्य जगहों पर काम में लाए जाते थे, लेकिन अब होटलों व रेस्तरां में भी रोबोट का इस्तेमाल किया जाने लगा है। चेन्नई शहर के बाद अब हैदराबाद में भी रोबोट रेस्तरां में आएं लोगों को खाना सर्व कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस तरह और किन होटलों में लोगों को रोबोट खाना परोस रहे हैं।
2 of 5
robot kitchen
हैदराबाद के जूबिली हिल्स में शहर का ऐसा पहला रेस्टोरेंट खोला गया है जहां रोबोट खाना परोसते हुए दिखाई देंगे। इन रोबोट को ब्यूटी सर्विंग रोबोट का नाम दिया गया है। इस रेस्तरां में कुल 4 रोबोट हैं, जो लोगों को खाना परोसते हैं। यहां के किचन को रोबो किचन का नाम दिया गया है।
3 of 5
robot kitchen
हैदराबाद के इस रेस्तरां में ब्यूटी सर्विंग रोबोट गले में चुनरी डालकर लोगों को उनके टेबल पर खाना परोसते हैं। दरअसल टैब के जरिए लोग ऑर्डर करते हैं और वह सीधा शेफ के पास पहुंच जाता है। इसके बाद शेफ खाना रोबोट को दे देते हैं। इसके बाद रोबोट ऑर्डर उसी टेबल पर लेकर जाते हैं जहां से ऑर्डर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
robot kitchen
हैदराबाद के अलावा चेन्नई के पोरुर में भी रोबोट खाना परोसते हैं। यहां काम कर रहे रोबोट खाना परोसने के साथ-साथ ऑर्डर भी लेते हैं वह भी अंग्रेजी और तमिल भाषा में ऑर्डर लेते हैं। इस रेस्टोरेंट में रिसेप्शनिस्ट भी रोबोट को ही रखा गया है। ये रोबोट ग्राहकों को ड्रिंक और फूड सर्व करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
robot kitchen
इसके अलावा बुडापेस्ट में भी एक कैफे खोला गया है, जहां रोबोट खाना सर्व करते हैं। इसके अलावा वह कस्टमर्स से बात करते हैं और उनके साथ डांस भी करते हैं। कैपे में मौजूद लोगों को रोबोट के रास्ते से अलग रहने को कहा जाता है। कुछ रोबोट रिसेप्शनिस्ट के तौर पर भी काम करते हैं। यह कैफे आईटी कंपनी E-Szoftverfejleszto ने एन्जॉय बुडापेस्ट कैफे शुरू किया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।