फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहन संग इन पांच जगहों की करें सैर, अभी से कर लें तैयारी

Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

यहां रक्षाबंधन की छुट्टी पर घूमने के लिए कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जहां भाई -बहन अपने पूरे परिवार के साथ घूमने ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Visit These 5 Destinations With Siblings Brother Sister Travel Places
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Amar ujala

Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। भाई- बहन से जुड़ा, यह सबसे प्रमुख हिंदू पर्व है, जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हुए उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं तो वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा का वजन देते हैं। 



रक्षाबंधन के मौके पर भाई बहन एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। इस दिन पूरा परिवार एकत्र होता है और त्योहार के लजीज पकवानों का आनंद लेता है। इस बार रक्षाबंधन से पहले वीकेंड और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। ऐसे में रक्षाबंधन पर दो तीन दिन का वक्त मिल रहा है, जिसमें भाई बहन की ट्रिप पर जा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने निकल जाएं और रक्षाबंधन को यादगार तरीके से सेलिब्रेट करें। 

यहां रक्षाबंधन की छुट्टी पर घूमने के लिए कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जहां भाई -बहन अपने पूरे परिवार के साथ घूमने ले जा सकते हैं।

Raksha Bandhan 2024 Visit These 5 Destinations With Siblings Brother Sister Travel Places
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश

उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक ऋषिकेश है, जहां साल भर देश-विदेश से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऋषिकेश छोटा और शांत शहर है, जहां देखने के लिए काफी कुछ है। कम पैसों में ऋषिकेश की सैर आसानी से की जा सकती है। एडवेंचर का शौक है तो गंगा की लहरों के बीच राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश में कैम्पिंग कर सकते हैं। मंदिर घूमने जा सकते हैं, गंगा किनारे सुबह के वक्त  योग और ध्यान कर सकते हैं।

Raksha Bandhan 2024 Visit These 5 Destinations With Siblings Brother Sister Travel Places
मुन्नार - फोटो : instagram

मुन्नार

केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। केरल के मुन्नार शहर में परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। पूरे साल ही मुन्नार का मौसम बहुत सुहाना होता है यानी न तो बहुत गर्म और न ही ज्यादा ठंडा। मुन्नार में प्राकृतिकता के बीच सुकून से वक्त बिताया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Visit These 5 Destinations With Siblings Brother Sister Travel Places
जैसलमेर - फोटो : instagram

जैसलमेर

परिवार संग घूमने के लिए राजस्थान का लगभग हर शहर अद्भुत है। हालांकि मानसून में आप जैसलमेर या उदयपुर के सफर पर जा सकते हैं। जैसलमेर में बहुत सारे किले स्थित है, जो आपकी राजा महाराजाओं के दौर में ले जाएंगे। वहीं यहां रेगिस्तान में आप कैमल सफारी का मजा भी ले सकते हैं। झीलों के शहर उदयपुर की सैर भी अच्छा अनुभव कराएगी।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Visit These 5 Destinations With Siblings Brother Sister Travel Places
मथुरा - फोटो : Istock

मथुरा-वृंदावन 

भाई बहन के लिए रक्षाबंधन की छुट्टी पर घूमने जाने के लिए मथुरा वृंदावन बेहतरीन स्थान है। मथुरा-वृंदावन भाई-बहन के रिश्ते की कथा सुनाता है। कहते हैं कि मथुरा की पावन यमुना नदी यम देव की बहन हैं। रक्षाबंधन या भाई दूज पर जो भाई-बहन यमुना में स्नान करते हैं, यम देव उनकी समस्त परेशानियां खत्म कर देते हैं। मथुरा में घूमने के लिए कृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी का मंदिर, गोवर्धन पर्वत, द्वारिकाधीश मंदिर समेत कई ्रप्राचीन कृष्ण राधा मंदिर हैं जहां आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

नोट: मानसून जारी है, ऐसे में बरसात के मौसम में कहीं भी घूमने जाने से पहले मौसम का हाल, उस स्थान की स्थिति के बारे में जानकारी एकत्र कर लें। नदियों, झीलों आदि के बहुत करीब जाने से बचें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed