Amrit Udyan Opening Time: राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में बने अमृत उद्यान को एक बार फिर से आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। ये एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। अमृत उद्यान भारत के राष्ट्रपति कार्यालय और निवास में 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैला हुआ है।
ये इतना खूबसूरत है कि यहां जाने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा। यहां पर ‘स्टोन एबेकस’, ‘साउंड पाइप’ और ‘म्यूजिक वाल’ उन प्रमुख आकर्षणों में से हैं, जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर तक मुफ्त शटल बस सेवा दी जाएगी।
अगर आप भी इस बार अपने परिवार के साथ अमृत उद्यान जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि ये कब तक खुला है और इसकी टिकट आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
2 of 6
आम नागरिकों के लिए खुल गया अमृत उद्यान
- फोटो : अमर उजाला
समय का रखें ध्यान
जाने से पहले जान लें कि अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक (अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे) जनता के लिए खुला रहेगा। ध्यान रखें कि ये हर रविवार को देखभाल के लिए बंद किया जाएगा।
3 of 6
आम नागरिकों के लिए खुल गया अमृत उद्यान
- फोटो : instagram
इन दिनों रहेगा आरक्षित
पहली बार अमृत उद्यान को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त के दिन खिलाड़ियों के लिए रिजर्व रखा जाएगा। इसके साथ ही पिछले वर्ष की तरह 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए आरक्षित रखा जाएगा, ताकि शिक्षक बिना किसी परेशानी से अमृत उद्यान घूमने आ सकें।
4 of 6
आम नागरिकों के लिए खुल गया अमृत उद्यान
- फोटो : Istock
ऐसे बुक करें टिकट
यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। बस आपको पहले से अपना स्लॉट बुक कराना पड़ेगा। इसके लिए बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन की जा सकती है। अगर आप वहीं जाकर अपना स्लॉट बुक कराना चाहते हैं तो गेट नंबर 35 के बाहर लगे स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी आप अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
5 of 6
आम नागरिकों के लिए खुल गया अमृत उद्यान
- फोटो : संवाद
जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अमृत उद्यान जा रहे हैं तो अपना पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। इसके साथ ही आप अमृत उद्यान के अंदर फोन लेकर तो जा सकते हैं, लेकिन वहां न तो फोटो क्लिक कर सकते हैं और न ही वीडियो बना सकते हैं।