फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा में हो रहे हैं शामिल तो रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 20 Jun 2023 10:47 AM IST
New Delhi Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 20 Jun 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Puri Rath Yatra 2023: Jagannath Yatra Travel Tips Know How to Go to Jagannath Puri
Jagannath Rath Yatra - फोटो : Amar Ujala

Puri Rath Yatra 2023: आज से जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। पुरी का जगन्नाथ मंदिर भारत के चार धामों में से है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ विराजमान हैं। भगवान श्रीकृष्ण को यहां जगन्नाथ जी के नाम से जाना जाता है। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ अपनी मौसी के घर जाते हैं। रथ पर सवार होकर पूरे शहर की सैर करते हैं और मौसी के घर यानी मंदिर में विश्राम करते हैं।



जगन्नाथ रथ यात्रा में देश विदेश से लोग शामिल होने पहुंचते हैं। हालांकि अगर आप रथ यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंच रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें ताकि आपकी यात्रा मंगलमय और सहज हो।

Puri Rath Yatra 2023: Jagannath Yatra Travel Tips Know How to Go to Jagannath Puri
hotel new - फोटो : istock

होटल बुकिंग

रथ यात्रा के दौरान मंदिर के आसपास मौजूद होटल, धर्मशाला और ठहरने की अधिकतर जगहें फुल होती हैं। यहां पहुंचकर ठहरने को लेकर आपको दिक्कत हो सकती है, इसलिए पहले से ही होटल, धर्मशाला या आश्रम बुक कर के जाएं। अगर अब तक होटल की बुकिंग नहीं की है तो मंदिर से थोड़ी दूरी पर बने होटल में ठहरने का इंतजाम कर लें। यहां कमरा मिला आसान होता है।

Puri Rath Yatra 2023: Jagannath Yatra Travel Tips Know How to Go to Jagannath Puri
ट्रैवल पैकिंग - फोटो : Istock

पैकिंग टिप्स

परिवार में बड़े बुजुर्ग या बच्चे हैं, जो जगन्नाथ यात्रा के लिए साथ जा रहे हैं तो उसके मुताबिक जरूरत का सारा सामान पैक कर लें। जैसे बुजुर्गों के लिए दवा, सही कपड़े आदि। वहीं पहले से ही मौसम का हाल जान लें ताकि उस मुताबिक कपड़े पैक कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Puri Rath Yatra 2023: Jagannath Yatra Travel Tips Know How to Go to Jagannath Puri
जगन्नाथ पुरी मंदिर का महाप्रसाद - फोटो : Social media

खानपान

मंदिर के आसपास बाजार है, जहां खाने के लिए स्ट्रीट मार्केट या रेस्तरां मिल जाएंगे। कई दुकानों में स्वादिष्ट व्यंजन कम दामों में मिलते हैं लेकिन शुद्धता का ख्याल रखते हुए ही कुछ भी खाएँ। ध्यान रखें कि इससे आपकी तबीयत न खराब हो। इस दौरान रेस्तरां भी भीड़ भी हो सकती है, इसलिए अपने साथ कुछ स्नैक्स और ड्राई फ्रूट्स लेकर जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed