फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places to Visit Near Puri: जगन्नाथ पुरी के दर्शन के लिए जाएं तो आसपास के इन पर्यटन स्थलों की करें सैर

Tue, 20 Jun 2023 10:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 20 Jun 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
Odisha Tourism: Jagannath Puri Travel Tips Best Places to Visit Near Puri Know List Here
Jagannath Rath Yatra - फोटो : Amar Ujala

Odisha Tourism: भारत की प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन होने वाला है। भारत के चार पवित्र धामों में से एक उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर है। हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से रथ यात्रा की शुरुआत होती है और 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ रथ यात्रा का समापन होता है। रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ मंदिर में विराजमान भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण रथ से यात्रा पर निकलते हैं। इस मौके पर देश विदेश से लोग इस यात्रा में शामिल होने आते हैं। अगर आप भी रथ यात्रा में शामिल होने या जगन्नाथ पुरी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं तो यहां स्थित अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर के लिए जा सकते हैं। उड़ीसा में कई प्रसिद्ध मंदिर और ऐतिहासिक जगह हैं। यहां सुंदर बीच भी हैं। आइए जानते हैं उड़ीसा में स्थित पर्यटन स्थलों के बारे में।

Odisha Tourism: Jagannath Puri Travel Tips Best Places to Visit Near Puri Know List Here
Lingraj temple - फोटो : facebook

भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के अलावा आप भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। जगन्नाथ मंदिर का सहायक शिव मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव की हरिहर के रूप में पूजा होती है, जिसमें शिव और विष्णु एक संयुक्त रूप में विराजमान हैं। मंदिर कलिंग और देउल शैली से बनाया गया है। लिंगराज मंदिर को चार भागों में बांटा गया है, जिस में गर्भ गृह, यज्ञ शाला, भोग मंडप और नाट्यशाला शामिल है।

Odisha Tourism: Jagannath Puri Travel Tips Best Places to Visit Near Puri Know List Here
कोणार्क मंदिर - फोटो : facebook

कोणार्क का सूर्य मंदिर

उड़ीसा जाएं तो कोणार्क जरूर घूमें। कोणार्क का सूर्य मंदिर भारत के सात अजूबों में से एक है। इस मंदिर की नक्काशी देखने के लिए पर्यटक दूर दराज से आते हैं। मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है। सूर्य मंदिर कोणार्क में भगवान सूर्यनारायण विराजमान हैं। 13वीं शताब्दी में बने इस मंदिर के चारों तरफ 12 रथ के पहिए लगे हुए हैं, जिसे 7 घोड़े खींच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Odisha Tourism: Jagannath Puri Travel Tips Best Places to Visit Near Puri Know List Here
चिल्का लेक - फोटो : iStock

चिल्का झील

उड़ीसा की चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी आंतरिक खारे पानी की झील है। यह छोटे द्वीपों से घिरी है। यह उड़ीसा के खास पर्यटन स्थलों में से एक हैं। यहां आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। डॉल्फिन देखने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed