फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2023 Trip: फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों संग इन जगहों पर वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं आप

Sat, 05 Aug 2023 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Aug 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Places to Visit on Friendship Day 2023 for Celebration with Friends Know About Trip and Destinations in Hindi
फ्रेंडशिप डे ट्रिप के लिए जगहें - फोटो : istock

Places To Visit On Friendship Day 2023: दोस्ती इंसान के जीवन का पहला रिश्ता है, जो वह खुद से बनाता है। माता पिता, परिवार, गुरु सब उसे जीवन में अपने आप मिलते हैं। लेकिन जब बच्चा पहली बार स्कूल जाता है, तो कई बच्चों में वह अपना एक दोस्त तलाशता है। वक्त के साथ, कॉलेज, ऑफिस और अपने सोशल नेटवर्क में वह हजारों लोगों में से कुछ लोगों से दोस्ती करता है। इंसान ऐसा अपनी पसंद- नापसंद, सूझबूझ व भावनाओं के आधार पर करता है। दोस्ती के इसी खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए भारत समेत कई देश फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती दिवस मनाते हैं। हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे होता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 2023 6 अगस्त को मनाया जा रहा है। मित्रता दिवस के मौके पर लोग अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं। पार्टी करते हैं, या घूमने जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाना चाहते हैं तो फ्रेंडशिप डे वीकेंड पर दोस्तों के साथ किसी ट्रिप का प्लान का प्लान बना सकते हैं। शनिवार या रविवार पर किसी ऐसी जगह पर घूमने के लिए जाएं, जहां आपके पैसे भी कम खर्च हों और दो दिन की ट्रिप में दोस्त मिलकर मस्ती कर सकें। ये रहीं बजट में फ्रेंडशिप डे के मौके पर ट्रिप के लिए बेस्ट जगहें।

Places to Visit on Friendship Day 2023 for Celebration with Friends Know About Trip and Destinations in Hindi
लैंसडाउन - फोटो : सोशल मीडिया

लैंसडाउन

दिल्ली से नजदीक और कम भीड़ भाड़ वाले हिल स्टेशन पर आप दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे के मौके पर ट्रिप पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने के लिए लैंसडाउन बेहतरीन जगह है। जहां आप सुकून भरे पल दोस्तों संग बिता सकेंगे। मस्ती कर सकेंगे और फ्रेंड्स के साथ ग्रुप फोटो क्लिक करवा सकते हैं। खुद की गाड़ी से या दिल्ली से कई बसें लैंसडाउन के लिए मिल जाएंगी। लैंसडाउन की रोड ट्रिप कम पैसों में आपको एक शानदार सफर का अनुभव कराएगी

Places to Visit on Friendship Day 2023 for Celebration with Friends Know About Trip and Destinations in Hindi
जयपुर - फोटो : अमर उजाला
जयपुर

दोस्तों संग घूमने के लिए और अच्छा वक्त बिताने के लिए राजस्थान की खूबसूरत राजधानी जयपुर बेहतर विकल्प है। यहां के ऐतिहासिक किले, महल यात्रियों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। शॉपिंग के लिहाज से भी जयपुर बेस्ट जगह है। राजस्थानी स्थानीय खाने का लुत्फ भी आपको उठाने का मौका मिलेगा। इस बार दोस्तों के साथ जयपुर की ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Places to Visit on Friendship Day 2023 for Celebration with Friends Know About Trip and Destinations in Hindi
झरना - फोटो : Facebook

मसूरी

उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल हैं, जो दोस्तों के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर दो दिन के ट्रिप पर आप दोस्तों के साथ मसूरी जा सकते हैं। मसूरी में केंपटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक इस मौसम में आपको मजेदार अनुभव देगा। यहां की हरियाली और सुंदर पर्वत व झरने के दृश्यों के बीच दोस्तों के साथ सेल्फी लेना मजेदार होगा। यहां के प्राचीन मंदिरों को भी आप घूम सकते हैं।

विज्ञापन
Places to Visit on Friendship Day 2023 for Celebration with Friends Know About Trip and Destinations in Hindi
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग - फोटो : istock

ऋषिकेश

दो दिन के ट्रिप के लिए ऋषिकेश भी जा सकते हैं। गंगा किनारे दोस्तों के साथ शाम के समय वक्त बिताना मजेदार होगा। इसके अलावा यहां कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठाने का मौका मिलेगा। रिवर राफ्टिंग के लिए जा सकते हैं। धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं और एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed