फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Holiday Plan: अगस्त में मिल रहीं इतनी छुट्टियां, इन तारीखों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान

Thu, 03 Aug 2023 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 03 Aug 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Bank Holidays List In August 2023 Holiday and Long Weekend Travel Plan in Hindi
अगस्त में सैर के लिए छुट्टियां - फोटो : Istock

Bank Holidays List In August 2023 : अगस्त के महीने में राष्ट्रीय पर्व और कई त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने कई बड़े उत्सवों का आयोजन होना है। इस वर्ष श्रावण मास दो माह का है, ऐसे में सावन का समापन रक्षाबंधन के दिन होता है, जो कि इस वर्ष 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसके अलावा अगस्त के महीने में दोस्ती दिवस और स्वतंत्रता दिवस भी है।



इस महीने कई हिंदू धार्मिक त्योहार हैं, जैसे हरियाली तीज, नागपंचमी, ओणम और रक्षाबंधन। यह सभी पर्व बहुत उत्साह से मनाए जाते हैं। दक्षिण भारत में ओणम सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा पर्व होता है। वहीं रक्षाबंधन तो लगभग सभी राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इन दोनों पर्वों को लोग अपने परिवार के साथ मनाते हैं। वहीं फ्रेंडशिप डे को दोस्तों के साथ मौज मस्ती का पर्व माना जाता है, इस दिन लोग अपने मित्रों के साथ घूमते फिरते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है। लोग ध्वजारोहण करते हैं और आजादी का जश्न मनाते हैं। इन सभी त्योहारों के कारण अगस्त महीने में कई छुट्टियां भी मिल रही हैं। अगर आप परिवार या दोस्तों संग घूमने के लिए छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं तो अगस्त में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां इस महीने मिलने वाले अवकाश और लॉन्ग वीकेंड के बारे में बताया जा रहा है।
 

Bank Holidays List In August 2023 Holiday and Long Weekend Travel Plan in Hindi
August Calender - फोटो : istock

अगस्त महीने में कितनी छुट्टियां

अगस्त में कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। रिजर्व बैंक की गाइडलाइन की मानें, तो सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक कि कुछ छुट्टियां राज्य स्पेसिफिक भी हैं।

Bank Holidays List In August 2023 Holiday and Long Weekend Travel Plan in Hindi
august bank holiday 2023 - फोटो : Amar Ujala

अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट

  • 6 अगस्त 2023 -  रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 8 अगस्त 2023 - गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते बैंक बंद रहेंगे
  • 12 अगस्त 2023 - दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 13 अगस्त 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 15 अगस्त 2023 - स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 16 अगस्त 2023 - पारसी नववर्ष के चलते मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays List In August 2023 Holiday and Long Weekend Travel Plan in Hindi
Rakshabandhan 2022 - फोटो : iStock
  • 18 अगस्त 2023 - श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
  • 20 अगस्त 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 26 अगस्त 2023 - इस दिन चौथे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 27 अगस्त 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 28 अगस्त 2023 - पहले ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
  • 29 अगस्त 2023 - तिरू ओणम के चलते कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
  • 30 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लाहब सोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
Bank Holidays List In August 2023 Holiday and Long Weekend Travel Plan in Hindi
केरल - फोटो : pixabay

अगस्त में कब सफर पर जा सकते हैं?

इस महीने मिलने वाली छुट्टियों का आनंद उठाना चाहते हैं और घूमने की योजना है तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाॅन्ग वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। 12 और 13 अगस्त को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का अवकाश मिल रहा है। 14 अगस्त को एक दिन का अवकाश लेकर चार दिन के लिए सफर पर घूमने निकल सकते हैं।

26 और 27 अगस्त के वीकेंड पर भी घूमने की योजना बना सकते हैं। साथ ही अगर केरल, कोच्चि और तिरुवंनतपुरम के रहने वाले हैं तो 28 व 29 अगस्त को ओणम की छुट्टी मिल सकती है। तीन से चार दिन की छुट्टी घूमने के लिए बेहतर मौका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed