Places To Visit in Odisha: भारत के पूर्वी तट पर स्थित राज्य ओडिशा प्राचीन काल में कलिंग के रूप में मशहूर है, जिसपर मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था। इस राज्य का इतिहास जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही पर्यटन के लिहाज से भी उड़ीसा अहम प्रदेश है। ये खूबसूरत राज्य समुद्र तट पर बसा है, जहां प्राचीन और विशाल धार्मिक स्थल मौजूद है। इसके अलावा यहां कई लोकप्रिय दार्शनिक स्थल हैं। ओडिसा को भारत का खजाना कहा जाता है।
Odisha Tourist Places: दो दिन में करनी है ओडिशा की सैर तो इस तरह बनाएं योजना, घूम सकते हैं ये जगह
भुवनेश्वर से करें शुरुआत
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सफर की शुरुआत कर सकते हैं। यहां राज्य के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल मौजूद हैं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां धौली हिल्स, उदयगिरि और खंडगिरी गुफाएं घूमने जा सकते हैं। भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर की सैर जरूर करें। इसके अलावा यहां नंदन कान्हा ज्योलॉजिकल पार्क देखने जा सकते हैं
भुवनेश्वर से पुरी
भुवनेश्वर से पुरी की दूरी लगभग 62 किलोमीटर है। डेढ़ घंटे का सफर तय करके पुरी पहुंच सकते हैं। पुरी खूबसूरत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां चार धामों में से एक जगन्नाथ मंदिर है। जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद पुरी बीच, चिल्का झील और गुंदिचा घर मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
पुरी से कोणार्क
लगभग एक घंटे का सफर तय करके 33 किलोमीटर दूर कोणार्क के लिए रवाना हो सकते हैं। कोणार्क में भारत के सात अजूबों में से एक कोणार्क सूर्य मंदिर बना है। इस मंदिर की नक्काशी देखने दूर दराज से लोग आते हैं। यहां चंद्रभागा बीच घूमने भी जा सकते हैं
ओडिशा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
अगर आपके पास वक्त है तो ओडिशा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। यहां ओडिशा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सूची दी जा रही है।
- उदयगिरि और खंडगिरी की गुफाएं
- भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान
- ट्राइबल म्यूजियम भुवनेश्वर
- भुवनेश्वर धौली गिरी
- सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान
- चिल्का झील
- नंदन कान्हा का चिड़ियाघर
- जगन्नाथ पुरी मंदिर
- कोणार्क सूर्य मंदिर
- लिंगराज मंदिर
- हीराकुंड बांध