फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lonavala Tourist Places: दो दिन की लोनावला ट्रिप पर कहां-कहां घूमें, जानिए कितना आएगा सफर का खर्च

Thu, 15 May 2025 03:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 May 2025 03:31 PM IST
सार

Places To Visit In Lonavala 2 Day Trip लोनावला में कई मशहूर पर्यटन स्थल है जो यात्रियों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इसमें लोनावला झील, टाइगर लीप, भुशी बांध, कार्ला और भाजा गुफाएं, विसापुर किला और लोहागढ़ किला प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण हैं।

विज्ञापन
Places To Visit In Lonavala 2 Day Trip Cost For Couples Pune To Lonavala Tourist Places
लोनावाला में कपल ट्रिप - फोटो : instagram

Places To Visit In Lonavala 2 Day Trip: पुणे से लोनावाला लगभग 68 किमी दूर है, जिसका सफर तय करने में डेढ़ घंटे का समय लग सकता है। पुणे से लोनावाला तक के लिए आपको लोकल ट्रेन मिल जाएगी जिससे महज 40 मिनट में आप अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं और इसका टिकट भी 100 रुपये से कम का होगा। मुंबई से लोनावाला 83 किमी दूर है। डेढ़ घंटे का सफर तय करके सड़क मार्ग के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो करीब 100 रुपये टिकट पर खर्च करने होंगे।



लोनावला के मशहूर पर्यटन स्थल

लोनावला में कई मशहूर पर्यटन स्थल है जो यात्रियों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इसमें लोनावला झील, टाइगर लीप, भुशी बांध, कार्ला और भाजा गुफाएं, विसापुर किला और लोहागढ़ किला प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण हैं। यहां दर्शनीय स्थलों की सैर के साथ ही खूबसूरत नजारे वाली जगहों, प्राचीन किलों और हैरतअंगेज जलप्रपातों व झीलों को देखने के लिए दो दिन का समय काफी है।

 

Places To Visit In Lonavala 2 Day Trip Cost For Couples Pune To Lonavala Tourist Places
लोनावाला - फोटो : instagram

दो दिन की लोनावाला ट्रिप की योजना  

भुशी डैम

पहले दिन पुणे या मुंबई से लोनावाला पहुंचकर भुशी डैम घूमने जाएं। बारिश के मौसम में यहां बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है।  पार्टनर संग आप यहां पिकनिक के लिए जा सकते हैं और रोमांटिक फोटोशूट करा सकते हैं। 

लायन प्वाइंट और टाइगर पॉइंट

लोनावाला में दो लोकप्रिय व्यू प्वाइंट हैं। यहां से भुशी डैम और आंबी घाटी के  शानदार दृश्य दिखाई देते हैं। शाम के वक्त सूर्यास्त से पहले लायन प्वाइंट और टाइगर प्वाइंट पहुंच जाएं। सनसेट के वक्त यहां का दृश्य बेहद रोमांटिक होता है।

Places To Visit In Lonavala 2 Day Trip Cost For Couples Pune To Lonavala Tourist Places
लोनावाला झील - फोटो : instagram

कार्ला और भाजा की गुफाएं 

लोनावाला में कार्ला और भाजा गुफाएं स्थित है। ये प्राचीन चट्टानों को काटकर बनाई गई बौद्ध गुफाएं हैं जो भारत में एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल हैं। कार्ला की गुफाएं सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व की हैं जबकि भाजा की गुफाओं का इतिहास दूसरी शताब्दी ईशा पूर्व का है।  यहां एक प्राचीन बौद्ध मंदिर भी है। इतिहास और शांति पसंद लोगों के लिए यह स्थल परफेक्ट है।

लोनावला झील

शाम में लोनावाला झील में आप नौका विहार कर सकते हैं और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां झील किनारे टहल सकते हैं। फोटो खिंचवा सकते हैं और पिकनिक का आनंद उठा सकते हैं। झील के किनारे चाय और गरमा गरम भजिया का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places To Visit In Lonavala 2 Day Trip Cost For Couples Pune To Lonavala Tourist Places
लोनावाला - फोटो : instagram

दूसरे दिन लोनावाला ट्रिप 

राजमाची किला

अगले दिन सुबह आप पार्टनर संग ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। राजमाची किला और तिकोना किला शानदार ट्रेकिंग एरिया है, जो एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन स्थल है। 

कैम्पिंग या वॉटरफॉल घूमने जाएं 

मानसून में लोनावाला जा रहे हैं तो रिवर साइट पर कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून के समय कई छोटे झरने सक्रिय हो जाते हैं। पार्टनर संग जलप्रपात का आनंद उठाने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आप टाइगर लीप, लोहागढ़ किला भी घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Places To Visit In Lonavala 2 Day Trip Cost For Couples Pune To Lonavala Tourist Places
राजमाची किला - फोटो : Instagram

लोनावाला ट्रिप का खर्च

अगर आप अपने पार्टनर के साथ पुणे या मुंबई से लोनावाला की यात्रा लोकल ट्रेन से कर रहे हैं तो दोनों के लगभग 500 रुपये टिकट में खर्च हो सकते हैं। वहीं सड़क मार्ग के जरिए 1000 से 2000 रुपये व्यय करने पड़ सकते हैं। होटल का एक रात का किराया 1500 से 3000 रुपये, खान-पान में भी लगभग 1500 रुपये व्यय हो सकता है। किले या कुछ पर्यटन स्थलो पर एंट्री फीस के लिए 200 से 500 रुपये तक का खर्च आ सकता है। दो दिन की लोनावाला ट्रिप का अनुमानित कुल खर्च लगभग चार हजार से छह हजार रुपये आ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed