फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahabaleshwar Trip: एक दिन के महाबलेश्वर ट्रिप को ऐसे बनाएं रोमांटिक, पार्टनर का वापस लौटने का नहीं होगा मन

Wed, 14 May 2025 03:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 May 2025 03:06 PM IST
सार

मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी 285 किमी है। यहां बस से पहुंचने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। आइए जानें कि एक दिन की ट्रिप को कैसे बनाएं रोमांटिक और यादगार।

विज्ञापन
Mahabaleshwar Trip Top Romantic Spots for couples and Activities for a Perfect Getaway
महाबलेश्वर - फोटो : instagram

Mahabaleshwar Trip For Couples: महाराष्ट्र का प्रसिद्ध और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हिल स्टेशन महाबलेश्वर अपने खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों, सुहाने मौसम और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। पार्टनर के साथ सफर के लिए किसी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो महाबलेश्वर की सैर कर सकते हैं। हालांकि अगर आपके पास वक्त कम है तो एक अच्छी योजना बनाकर पार्टनर के साथ रोमांटिक सफर का आनंद लिया जा सकता है। एक दिन की महाबलेश्वर ट्रिप आपके रिश्ते में नई ताजगी ला सकती है। 



पुणे से महाबलेश्वर की दूरी लगभग 120 किमी है, जिसका सफर  तय करने में करीब 3 घंटे का समय लग जाएगा। वहीं मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी 285 किमी है। यहां बस से पहुंचने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। आइए जानें कि एक दिन की ट्रिप को कैसे बनाएं रोमांटिक और यादगार।
 

Mahabaleshwar Trip Top Romantic Spots for couples and Activities for a Perfect Getaway
चेन्ना लेक महाबलेश्वर - फोटो : Instagram

पुणे या मुंबई से सफर की शुरुआत

अगर आप पुणे या मुंबई से सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो सुबह जल्दी रवाना हों। सुबह 5 से 6 बजे के बीच निकलें। इस दौरान रास्ते में ब्रेकफास्ट पॉइंट पर गर्मागर्म चाय, पोहा या अपनी पसंद का नाश्ता करें। 

वेन्ना लेक से शुरू करें रोमांटिक सफर

महाबलेश्वर पहुंचते ही वेन्ना लेक जाएं। यहां की शांत झील में अपने पार्टनर संग बोटिंग का लुत्फ उठाएं। नौका विहार करते या झील किनारे फोटोशूट करा सकते हैं। यहां पास में घुड़सवारी का भी मौका मिलता है।

Mahabaleshwar Trip Top Romantic Spots for couples and Activities for a Perfect Getaway
आर्थर सीट महाबलेश्वर - फोटो : instagram

स्ट्रॉबेरी के बागान की सैर

महाबलेश्वर में स्ट्रॉबेरी फार्म भी है, जहां आप खुद से स्ट्रॉबेरी तोड़ सकते हैं। यहां आप एक-दूसरे को स्ट्रॉबेरी खिलाकर वो फिल्मी नजारों वाला रोमांस भी कर सकते हैं। 

आर्थर सीट पॉइंट 

महाबलेश्वर का आर्थर सीट पॉइंट सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। ये व्यू पॉइंट सबसे मशहूर है। यहां की गहराई और बादलों से ढके पहाड़ रोमांटिक मोमेंट को और खास बना देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahabaleshwar Trip Top Romantic Spots for couples and Activities for a Perfect Getaway
महाबलेश्वर - फोटो : instagram

माप्रो गार्डन में लंच ब्रेक

यहां पर आप किसी सुंदर कैफे में लंच के लिए जा सकते हैं। पिकनिक लंच बास्केट लेकर जा सकते हैं और जंगल के बीच किसी ओपन टेबल पर लंच डेट का आनंद उठा सकते हैं। लंच डेट के लिए माप्रो गार्डन भी लंच के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

सनसेट पॉइंट 

एलफिंस्टन या विल्सन पॉइंट के सनसेट व्यू के साथ दिन का सबसे रोमांटिक अंत करें। यहां खूबसूरत और शांत वादियों के बीच बैठकर पार्टनर के कंधे पर सिर रखकर डूबते सूरज को देखना बेहद सुकून देता है।

विज्ञापन
Mahabaleshwar Trip Top Romantic Spots for couples and Activities for a Perfect Getaway
प्रतापगढ़ किला - फोटो : instagram
महाबलेश्वर के पर्यटन स्थल

आपके पास एक दिन का वक्त और हो तो आप महाबलेश्वर मंदिर, लिंगमाला झरना, राजपुरी गुफाएं, कनॉट पीक और हाथी का हेड पाइंट देखने भी जा सकते हैं। यहां प्रतापगढ़ किला, चाइनामैन फॉल्स, पंचगनी और महाराष्ट्र का छोटा कश्मीर कहे जाने वाले तपोना की सैर भी कर सकते हैं।


कैसे पहुंचे महाबलेश्वर

पुणे से महाबलेश्वर तक औसत बस टिकट लगभग 500 रुपये में मिल सकता है। स्थानीय पर्यटन के लिए आप टैक्सी, ऑटो रिक्शा या निजी वाहन किराए पर ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed