फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Travel In Up: बरेली के पास में है कई पर्यटन स्थल, 100 किमी में हैं शानदार जगहें

Fri, 31 Jan 2025 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Jan 2025 05:11 PM IST
सार

Travel Places: भगवान राम की इस पावन धरती पर शहर बरेली के किलोमीटर के दायरे में है। यहां एक से बढ़कर एक घूमने की जगहें हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको उन पॉपुलर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप छुट्टी प्लान कर रहे हैं तो इस जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Places To Travel In Uttar Pradesh Know the places to visit From Bareilly within a radius of 100km disprj
यूपी के इस शहरे के 100KM के दायरे में है एक से बढ़ कर एक घूमने की जगह - फोटो : इंस्टाग्राम

Places To Travel From Bareilly: उत्तर प्रदेश न केवल बड़े राज्य के कारण बल्कि अपने धार्मिक स्थलों को लेकर काफी लोकप्रिय है। उत्तर प्रदेश भारतीय सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां पर काशी, अयोध्या, मथुरा जैसे कई स्थान हैं, जो धार्मिकता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। भगवान राम की इस पावन धरती पर शहर बरेली के किलोमीटर के दायरे में है। यहां एक से बढ़कर एक घूमने की जगहें हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको उन पॉपुलर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप छुट्टी प्लान कर रहे हैं तो इस जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Places To Travel In Uttar Pradesh Know the places to visit From Bareilly within a radius of 100km disprj
मिनी गोवा में हैं घूमने की जगह - फोटो : इंस्टाग्राम

मिनी गोवा
नाथनगर को "मिनी गोवा" के नाम से जाना जाता है। यह बरेली से 100 किमी के दायरे में घूमने के लिए पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बे में स्थित है। यह कैम्पिंग करने के लिए एक बेहतर डेस्टिनेशन है। यहां आप बोनफायर और जंगल सफारी भी कर सकते हैं। इस नदी के तट पर बैठकर आपको गोवा जैसा अनुभव होगा। इसके लिए आपको बरेली से पीलीभीत होते हुए पूरनपुर और फिर चुका बीच जाना होगा।

Places To Travel In Uttar Pradesh Know the places to visit From Bareilly within a radius of 100km disprj
रामनगर में हैं घूमने की जगह - फोटो : इंस्टाग्राम

रामनगर
रामनगर बरेली से 150 किमी दूर स्थित है। यह उत्तराखंड में गिरिजा देवी मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। वीकेंड में यहां पर बरेली और आसपास के शहरों से श्रद्धालु जरूर आते हैं। यहां आने के बाद आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी घूम सकते हैं। यहां आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places To Travel In Uttar Pradesh Know the places to visit From Bareilly within a radius of 100km disprj
नीम करोली धाम - फोटो : इंस्टाग्राम

नीम करोली धाम
नीम करोली धाम, बरेली से लगभग 159 किमी दूर स्थित है। यहां पर आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां जाने के लिए आप बरेली से बस, ट्रेन, टैक्सी ले सकते हैं। यह जगह अध्यात्म और शांति के लिए पॉपुलर है।  

विज्ञापन
Places To Travel In Uttar Pradesh Know the places to visit From Bareilly within a radius of 100km disprj
भीमताल में हैं घूमने की जगह - फोटो : इंस्टाग्राम

भीमताल
भीमताल, बरेली से सिर्फ 120 किमी दूर है। यह नैनीताल के पास स्थित है और  लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। यहां आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही सनसेट और सनराइज का भी आनंद ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed