फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips: मार्च के महीने में घूमने के लिए इन जगहों पर न जाएं, सफर का मजा हो सकता है किरकिरा

Thu, 09 Mar 2023 12:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Mar 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
Places Not to Visit in March Month 2023 Know Locations and Reasons
मार्च में कहां घूमने से बचें - फोटो : Istock

Places Not to Visit in March: मार्च के महीने तक सर्दियां खत्म हो रही होती हैं, वहीं बहुत अधिक गर्मी भी नहीं होती है। इस मौसम में न तो दिसंबर-जनवरी वाली कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को परेशानी होती है और न ही जून-जुलाई में पिघला देने वाली चिपचिपी गर्मी होती है। ऐसे में इस महीने में घूमने जाने की योजना बनाना बेहतर मौका हो सकता है। मार्च में बच्चों के स्कूल की परीक्षाएं भी लगभग खत्म हो जाती हैं। इसलिए छुट्टी मनाने के लिए सफर पर जा सकते हैं। मार्च के सुहावने मौसम में आपको घूमने के लिए बहुत सारी जगहों के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां मार्च के महीने में जाने से बचना चाहिए। इस महीने में सफर की योजना बना रहे हैं और किसी जगह का चयन कर रहे हैं तो कुछ जगहों पर बिल्कुल भी न जाएं, वरना पैसे और समय की बर्बादी के साथ ही सफर का मजा किरकिरा हो जाएगा।

Places Not to Visit in March Month 2023 Know Locations and Reasons
जैसलमेर का किला - फोटो : सोशल मीडिया

मार्च महीने में इन जगहों के सफर पर जाने से बचें-

जैसलमेर

मार्च में हल्की गर्मी शुरू हो जाती है और मौसम में परिवर्तन के कारण इस महीने जैसलमेर की सैर पर जाना अवाइड कर सकते हैं। जैसलमेर थार डेजर्ट के पास है और यहां का तापमान इस मौसम में बहुत अधिक बढ़ जाता है।

Places Not to Visit in March Month 2023 Know Locations and Reasons
खजुराहो - फोटो : अमर उजाला

खजुराहो

अगर आपको ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद है जो खजुराहो बेहतर विकल्प है लेकिन मार्च महीने खजुराहो घूमना का फैसला अधिक सुविधाजनक नहीं होगा। खजुराहो सितंबर से फरवरी के महीने में जाना अच्छा रहेगा। इन महीनों में यहां का मौसम घूमने के लिए अच्छा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places Not to Visit in March Month 2023 Know Locations and Reasons
Goa-Palolem Beach - फोटो : Goa

गोवा

सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गोवा शामिल है, जहां सर्दियों के मौसम में जाना बेहतर समय है। मार्च में गर्मी बढ़ने लगती है और तेज धूप होने लगती है। इस महीने में गोवा घूमने जाने पर असुविधा हो सकती है और बढ़े हुए तापमान से परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
Places Not to Visit in March Month 2023 Know Locations and Reasons
चेन्नई - फोटो : Pexel

चेन्नई

पर्यटकों के घूमने के लिए चेन्नई भी अच्छी जगह है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कई पर्यटन स्थल हैं लेकिन चेन्नई को घूमने का सही समय अक्टूबर से फरवरी तक है। मार्च महीने में गर्मी बढ़ने के कारण चेन्नई जाना कुछ असुविधाजनक हो सकता है। इसलिए इस महीने में चेन्नई जाने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed