जब-जब ये सवाल आता है कि घूमना किसे पसंद नहीं है? तो इस लिस्ट में बेहद ही कम लोग नजर आते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग नई-नई जगहों पर घूमना बेहद पसंद करते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी ने घूमने वाले लोगों पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी। दूसरे देशों में छोड़िए भारत के एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना भी बेहद कठिन था। लेकिन अब कुछ देशों में प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और कई तरह की ढिलाई दी गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किन-किन देशो में आखिर कैसे घूम सकते हैं।
{"_id":"6065b30a8ebc3ee61e7ce5ea","slug":"people-can-travel-these-seven-countries-during-the-coronavirus-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन सात देशों की कर सकते हैं यात्रा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कोरोना काल में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन सात देशों की कर सकते हैं यात्रा
Thu, 01 Apr 2021 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मालदीव का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Blissful Travel and Leisure
मालदीव
- आम लोग हों या फिर स्टार्स। हर किसी की पहली पसंद मालदीव है। लोग यहां खूबसूरत बीच पर समय बिताने आते हैं और अपनी काम की थकान को दूर करने के लिए एंजॉय करते हैं। आप यहां घूमने जा सकते हैं, इसके लिए आपको कोविड-19 पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ ले जानी होगी।
Ukraine
- फोटो : istock
यूक्रेन
- भारत में गर्मियां आ चुकी हैं और ऐसे में आप यूक्रेन घूमने जा सकते हैं, क्योंकि यहां के स्ट्रीट फूड यानी सड़क किनारे मिलने वाले फूड काफी ज्यादा मशहूर हैं। यही नहीं, ये जगह अपने बीच और हिलटॉप महल के लिए भी जानी जाती है। वहीं, आपको यूक्रेन घूमने के लिए यहां की इंश्योरेंस कंपनी से एक इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी होगी और इसके बाद आपको यहां एंट्री मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
nepal
- फोटो : istock
नेपाल
- नेपाल हमारा पड़ोसी देश है, जहां जाने पर वीजा भी नहीं लगता है। यहां कई पर्यटक स्थल हैं, साथ ही यहां कई धार्मिक स्थल भी हैं। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारों का भी आप लुफ्त उठा सकते हैं। पिछले दिनों यहां पर्यटकों के आने पर रोक थी, लेकिन अब आप कोविड-19 पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ ले जाकर यहां घूम सकते हैं।
विज्ञापन
बुर्ज खलीफा
- फोटो : Social media
यूएई
- यूएई घूमना आखिर कौन नहीं चाहता। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और बुर्ज खलीफा से लेकर यहां की कई अन्य जगहों पर घूमते हैं। वहीं, अगर आप अब यहां जाना चाहते हैं तो आपको 72 घंटे पहले की कोविड-19 पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ ले जानी होगी, जिसके बाद आप यूएई में घूम सकते हैं।