मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी हिल स्टेशन है, जो करीब 1067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आप किसी भी सीजन में जा सकते हैं। यह मध्यप्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये सतपुड़ा की श्रेणियों में बसा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही इस जगह को 'सतपुड़ा की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर घने जंगल और ऊंचाई से गिरते झरने देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। छुट्टियां बिताने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। तो चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में...
2 of 5
पचमढ़ी के खूबसूरत नजारे
- फोटो : Facebook/Madhya Pradesh Tourism
यहां पर आपको कई पुरानी गुफाएं देखने को मिलेंगी। तालाब, चारों तरफ हरियाली भरे जंगल, पहाड़ों की ऊंचाई से गिरते झरने, यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। यहां पर घूमते हुए जंगली जानवर जैसे गौर, तेंदुआ, भालू, आदि देखकर मन रोमांचित हो उठता है। यहां पर घूमने के लिए आप जीप या फिर दो पहिया वाहन भी ले सकते हैं।
3 of 5
जटाशंकर गुफा, पचमढ़ी
- फोटो : Facebook/Nikhil Shrivastava
यहां पर जटाशंकर नाम की एक गुफा है, इसकी दूरी पचमढ़ी से लगभग 1.5 किलोमीटर है। यहां पर भगवान भोलेनाथ के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन होते हैं। मंदिर के पास ही एक चट्टान पर हनुमान जी की एक मूर्ति भी बनी हुई है।
4 of 5
पचमढ़ी के सिल्वर फॉल का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Swarna Subha
यहां पर आप सिल्वर फॉल (रजत प्रपात) देख सकते हैं, जहां 350 फुट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है, जो देखने में बिल्कुल दूध के समान लगता है। पास ही में हांडी खोह के पास एक खाई है जो लगभग 300 फीट गहरी है। यह खाई घन जंगलों के बीच है। यहां पर बहती हुई नदियों को देखकर एक अलग ही सुकून मिलता है।
5 of 5
पचमढ़ी के खूबसूरत नजारे
- फोटो : Facebook/Madhya Pradesh Tourism
यहां पर आप रेलमार्ग, हवाई मार्ग या फिर सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो पचमढ़ी भोपाल, इंदौर, नागपुर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा तथा पिपरिया से सीधा जुड़ा हुआ है। रेलमार्ग से भी यहां जा सकते हैं। यहां का सबसे पास का स्टेशन पिपरीया है।