फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन है पचमढ़ी, प्राकृतिक सुंदरता के कारण कहा जाता है 'सतपुड़ा की रानी'

Wed, 16 Sep 2020 10:33 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 16 Sep 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Pachmarhi madhya pradesh hill station satpura ki rani beautiful place in india
पचमढ़ी के खूबसूरत नजारे - फोटो : Facebook/Madhya Pradesh Tourism

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी हिल स्टेशन है, जो करीब 1067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आप किसी भी सीजन में जा सकते हैं। यह मध्यप्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये सतपुड़ा की श्रेणियों में बसा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण ही इस जगह को 'सतपुड़ा की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर घने जंगल और ऊंचाई से गिरते झरने देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। छुट्टियां बिताने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है। तो चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में...

Pachmarhi madhya pradesh hill station satpura ki rani beautiful place in india
पचमढ़ी के खूबसूरत नजारे - फोटो : Facebook/Madhya Pradesh Tourism

यहां पर आपको कई पुरानी गुफाएं देखने को मिलेंगी। तालाब, चारों तरफ हरियाली भरे जंगल, पहाड़ों की ऊंचाई से गिरते झरने, यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। यहां पर घूमते हुए जंगली जानवर जैसे गौर, तेंदुआ, भालू, आदि देखकर मन रोमांचित हो उठता है। यहां पर घूमने के लिए आप जीप या फिर दो पहिया वाहन भी ले सकते हैं।
 

Pachmarhi madhya pradesh hill station satpura ki rani beautiful place in india
जटाशंकर गुफा, पचमढ़ी - फोटो : Facebook/Nikhil Shrivastava

यहां पर जटाशंकर नाम की एक गुफा है, इसकी दूरी पचमढ़ी से लगभग 1.5 किलोमीटर है। यहां पर भगवान भोलेनाथ के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन होते हैं। मंदिर के पास ही एक चट्टान पर हनुमान जी की एक मूर्ति भी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pachmarhi madhya pradesh hill station satpura ki rani beautiful place in india
पचमढ़ी के सिल्वर फॉल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Swarna Subha

यहां पर आप सिल्वर फॉल (रजत प्रपात) देख सकते हैं, जहां 350 फुट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है, जो देखने में बिल्कुल दूध के समान लगता है। पास ही में हांडी खोह के पास एक खाई है जो लगभग 300 फीट गहरी है। यह खाई घन जंगलों के बीच है। यहां पर बहती हुई नदियों को देखकर एक अलग ही सुकून मिलता है।

विज्ञापन
Pachmarhi madhya pradesh hill station satpura ki rani beautiful place in india
पचमढ़ी के खूबसूरत नजारे - फोटो : Facebook/Madhya Pradesh Tourism

यहां पर आप रेलमार्ग, हवाई मार्ग या फिर सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो पचमढ़ी भोपाल, इंदौर, नागपुर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा तथा पिपरिया से सीधा जुड़ा हुआ है। रेलमार्ग से भी यहां जा सकते हैं। यहां का सबसे पास का स्टेशन पिपरीया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed