फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Onam 2023 Celebration: ओणम के मौके पर कर रहे हैं केरल की सैर तो इन जगहों पर जरूर घूमें

Tue, 29 Aug 2023 10:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Aug 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Onam 2023 Celebration In Kerala Tourist Places To Celebrate Onam Festival
Onam 2023 - फोटो : अमर उजाला

Onam 2023 Celebration In Kerala: दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में ओणम का नाम शामिल है। ओणम का पर्व 12 दिनों तक मनाया जाता है। मुख्य रूप से ये 10 दिन का पर्व होता है। इस वर्ष ओणम की शुरुआत 20 अगस्त से हुई है और 31 अगस्त तक यह पर्व मनाया जा रहा है। ओणम के पहले दिन को अथम और 10वें दिन को थिरुवोणम कहते हैं। ओणम के मौके पर दक्षिण भारत, विशेषकर केरल में उत्सव सा माहौल होता है। ओणम का पर्व मनाने वाले लोग घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं और पूजा करते हैं। खास पकवान बनते हैं। ऐसे में अगर आप ओणम के मौके पर केरल जा रहे हैं तो इस पर्व का भी हिस्सा बन सकते हैं। इस बीच आप केरल की खास जगहों को घूम सकते हैं और ओणम उत्सव का आनंद उठा सकते हैं। यहां ओणम के मौके पर केरल में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे मे बताया जा रहा है।

Onam 2023 Celebration In Kerala Tourist Places To Celebrate Onam Festival
Onam - फोटो : facebook

त्रिपुनीथुरा

केरल में घूमने के शीर्ष स्थानों में से एक त्रिपुनीथुरा है। एर्नाकुलम जिले में स्थित यह खूबसूरत शहर ओणम के दौरान सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र बन जाता है। यहां ओणम में उत्सव का आयोजन होता है, जिसे अथाचमायम कहते हैं। यहां पहुंचने के लिए 34 किलोमीटर दूरी पर कोचीन हवाई अड्डा है और महज ढाई किलोमीटर दूर त्रिपुनीथुरा रेलवे स्टेशन है।

Onam 2023 Celebration In Kerala Tourist Places To Celebrate Onam Festival
kerela Temple - फोटो : facebook

थ्रिक्कारा मंदिर

एर्नाकुलम में ही त्रिक्कारा मंदिर स्थित है, जहां ओणम पर विशेष समारोह का आयोजन होता है। ओणम के दौरान इस मंदिर की यात्रा केरल की समृद्ध सांस्कृतिकता के साथ ही आध्यात्मिक यात्रा का भी अनुभव कराती है। यह मंदिर भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित है। मान्यता है कि ओणम पर्व की शुरुआत भी इसी स्थान से हुई है। थ्रिक्कारा मंदिर पहुंचने के लिए एर्नाकुलम टाउन रेलवे स्टेशन लगभग 9 किमी दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Onam 2023 Celebration In Kerala Tourist Places To Celebrate Onam Festival
Onam - फोटो : facebook

त्रिशूर

केरल की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले त्रिशूर में ओणम का उत्सव बहुत हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यहां पहुंचकर स्वराज राउंड की यात्रा जरूर करें और ओणम के मौके पर पुलिकाली यानी टाइगर डांस का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इस स्थान पर ओणम उत्सव मनाने जाना चाहते हैं तो सबसे करीब रेलवे स्टेशन महज ढाई किमी की दूरी पर है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed