नवरात्रि को बंगाल में दुर्गा पूजा के रूप में मनाते हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। और भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। पंडाल सजाने की ये परंपरा अब लगभग हर शहरों में हो गई है। लोग नवरात्रि में इन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए आते हैं। दिल्ली में भी दुर्गा पूजा के मौके पर कई जगह पंडाल सजते हैं। इनमे से कुछ पंडाल बेहद पुराने होने के साथ ही काफी भव्य होते हैं। अगर आप त्योहारों में दिल्ली में हैं, तो इन भव्य पंडालों में सजी मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन जरूर करें।
Durga Puja 2022: दिल्ली के इन पुराने भव्य पंडाल के जरूर करें दर्शन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 23 Sep 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन