Travel Ke Naye Tarike: आज के समय में घूमना सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि जीवनशैला बन चुका है। लेकिन जैसे-जैसे घूमने का क्रेज बढ़ा है, वैसे-वैसे भीड़भाड़, महंगे होटल और ओवररेटेड पर्यटन स्थलों का अनुभव भी बढ़ गया है। पहले जहां लोग प्रसिद्ध जगहों पर जाना पसंद करते थे, वहीं अब ट्रेंड बदल रहा है। 2026 में लोग भीड़ से दूर, शांत और अनुभव आधारित यात्रा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
Travel Trends 2026: भीड़भाड़ से छुटकारा! यात्रा करने के ये 5 नए तरीके बदल देंगे आपका नजरिया
New Travel Ideas: 2026 में यात्रा के नए ट्रेंड्स जैसे स्लो ट्रैवल, वर्केशन, आफबीट डेस्टिनेशंस, स्लो ट्रैवल और ईको फ्रेंडली टूरिज्म तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये तरीके भीड़भाड़ से दूर सुकून और बेहतर अनुभव देते हैं।
धीमा सफर
अब आराम से घूमने का नया ट्रेंड आ गया है, जिसे स्लो ट्रैवल नाम दिया गया। इसका मतलब है कम जगहों पर जाएं, लेकिन उन्हें अच्छे से एक्सप्लोर करें। अब लोग ज्यादा से ज्यादा जगहों पर घूमने की जल्दबाजी में नहीं रहते, बल्कि 1-2 जगहों पर ज्यादा समय बिताना पसंद कर रहे हैं।
Slow Travel Trend: भागदौड़ छोड़कर आराम से घूमने के फायदे क्या हैं? जानिए स्लो ट्रैवल के बारे में
वर्केशन
काम के साथ घूमने का मजा भी चाहिए तो वर्केशन ट्रैवल ट्रेंड अपनाएं। आज भी भागदौड़ वाली जिंदगी में वर्केशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लोग खूबसूरत जगहों जैसे मनाली या गोवा में रहकर काम भी कर रहे हैं और घूम भी रहे हैं। यह तरीका काम और लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाता है।
आफबीट डेस्टिनेशन
भीड़ से दूर नई जगहों का अनुभव यात्रियों का नया शौक बन गया है। अब लोग शिमला जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों के बजाय शांत और अनदेखी जगहों जैसे कसोली, चोपता को चुन रहे हैं। आफबीट जगहें आपको प्रकृति के करीब ले जाती हैं।
Offbeat Places: 5000 रुपये में ट्रिप प्लान? ये 5 जगहें देंगी ऋषिकेश और मसूरी जैसा मजा बिना भीड़ के
सोलो ट्रैवल
सोलो ट्रैवलिंग अब ट्रेंड बन चुका है। इस तरह के सफर में आप घूमने के लिए दोस्तों या करीबियों को छुट्टी मिलने और उसके समय के मुताबिक ट्रिप का प्लान नहीं बनाते। बल्कि अकेले ही सफर पर रवाना हो जाते हैं। यह खुद के साथ समय बिताने का शानदार मौका भी देता है। इसमें लोग अकेले घूमकर खुद को बेहतर समझ रहे हैं और नई चीजें सीख रहे हैं।