फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2019: नवरात्रि में करें 'चामुण्डा नंदिकेश्वर धाम' के दर्शन, इस मंदिर का बड़ा है महत्त्व

Thu, 26 Sep 2019 05:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 26 Sep 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
navratri 2019 visit famous chamunda devi temple in himachal pradesh
- फोटो : Facebook
देवों की भूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में करीब 2000 हजार से ज्यादा मंदिर हैं। ये मंदिर पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं में से एक है चामुण्डा देवी मंदिर। चामुण्डा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मौजूद है। 51 शक्तिपीठों में से एक है चामुण्डा देवी के मंदिर में इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन। जानें क्यों खास है ये मंदिर। 
navratri 2019 visit famous chamunda devi temple in himachal pradesh
मान्यता है कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूरी होती है। जहां भूतनाथ भगवान आशुतोष शिव शंकर मृत्यु शव विसर्जन और विनाश का रूप लिए साक्षात चामुण्डा देवी के साथ विराजमान हैं। चामुण्डा देवी मंदिर को चामुण्डा नंदीकेश्वर धाम के नाम से भी जाना जाता है। 
navratri 2019 visit famous chamunda devi temple in himachal pradesh
इसी जगह पर राक्षस चंड-मुंड देवी दुर्गा से युद्ध करने आए थे। इसके बाद काली का रूप धारण कर देवी ने उनका वध कर दिया। मंदिर काफी बड़ा है। जिसमें पहले तल पर ही मां की भव्य प्रतिमा विराजमान है। मुख्य मंदिर के पीछे एक गहरी गुफा है जिसमें भगवान शंकर का मंदिर है। इस मंदिर में एक बार में एक ही भक्त प्रवेश कर पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2019 visit famous chamunda devi temple in himachal pradesh
मंदिर के प्रांगण के आसपास अनेक छोटे-बड़े मंदिर अलग-अलग देवी-देवताओं के हैं। मंदिर परिसर में ही बहुत सुंदर सरोवर है जिसमें गंगा से स्वच्छ जल आता है। इसमें स्नान करना वर्जित है। केवल पूजा-अर्चना के लिए इसका पानी इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
navratri 2019 visit famous chamunda devi temple in himachal pradesh
अंबिका की भृकुटी से उत्पन्न काली ने जब चंड-मुंड के सिर को उपहार के तौर पर भेंट किया को अंबा ने वर दिया की तुम पूरे संसार में चामुंडा नाम से प्रसिद्ध होगी। कांगड़ा या धर्मशाला से नियमित बसें चलती हैं। यहां से आप टैक्सी किराए पर लेकर चामुंडा देवी मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed