परिवार के साथ छुट्टियां बिताने की चाह सबको होती है। ऐसा कोई भी नहीं होगा जिसे परिवार के साथ घूमने का मौका मिले और वो इसे मिस कर दे। हालांकि छोटे बच्चों के साथ सफर करने में थोड़ी बहुत दिक्कत होती है। बच्चों की जरूरत बड़ों से बिल्कुल अलग होती है इसलिए ये समस्या पैदा होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे जिसे ध्यान में रखकर आप बच्चों के साथ भी आनंद लेते हुए सफर कर सकते हैं।
Travel Tips: छोटे बच्चों के साथ सफर में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
रुक-रुक कर सफर
सफर के दौरान आप कार से जा रहे हैं तो रास्ते में रुकते हुए जाएं। ऐसा करने से आपका बच्चा फ्रेश फील करेगा। की बार बच्चे लगातार बैठे रहने से चिड़चिड़ा हो जाते हैं। गाड़ी से बाहर निकल कर यदि बच्चा थोड़ी देर घूम लेगा तो ऐसी परेशानी नहीं होगी।
रात में रुकना हो तो
सफर के दौरान यदि रात में रुकने का प्लान है तो अंधेरा होने से पहले होटल पहुंच जाना चाहिए। इससे बच्चे को जिन चीजों की जरूरत होगी, वह आप मंगवा सकती हैं। हालांकि सफर के बाद बच्चे को आराम की जरूरत होती है। अगर वह नहीं मिलेगा, तो अगले पूरे दिन वह चिड़चिड़ा रहेगा।
फीडिंग
अगर आपका बच्चा ब्रेस्टफीडिंग करता है तो कोई समस्या नहीं लेकिन वह बॉटल से दूध पीता है तो ग्लास बॉटल साथ लेकर चले। इसमें दूध लंबे समय तक ताजा और गर्म रहता है। इसे बैक्टीरिया फ्री रखने में भी ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती।
कपड़े
बच्चों के कई जोड़ी कपड़ें लेकर चलें। हो सकता है आपको हर घंटे अपने शिशु की नैप्पी बदलनी पड़े, तो आपके पास कई नैप्पी होंगी, तो आप आराम से उनको चेंज कर पाएंगी। इससे बच्चे को स्किन एलर्जी व रैशेस भी नहीं आएंगे। आप जहां छुट्टियों पर जा रहे हैं, वह के मौसम का भी ध्यान रखें।