Agra One Day Trip: घूमने का शौक रखने वाले लोग छुट्टी के इंतज़ार में रहते हैं, लेकिन उन्हें वक्त नहीं मिल पाता है। अक्सर ऐसा होता है कि भले आप को छुट्टी मिल जाए लेकिन आपके दोस्त या साथी को छुट्टी नहीं मिल पाती। साथ घूमने के लिए छुट्टियों पर इतना आश्रित रहने की जरूरत नहीं है। शनिवार या रविवार की छुट्टी में आप वीकेंड ट्रिप की योजना बना सकते हैं। एक दिन का वक्त निकाल कर आप भारत के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल जा सकते हैं। बेहद कम पैसों में एक दिन की ट्रिप के लिए दिल्ली से आगरा जा सकते हैं। जानिए बजट में एक दिन का आगरा ट्रिप प्लान।
Agra Trip: एक दिन का आगरा ट्रिप ऐसे करें प्लान, 2000 रुपए में उठा सकेंगे सफर का लुत्फ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आगरा का सफर
अगर आप दिल्ली से सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो महज 3 घंटे का समय तय करके आप आगरा पहुँच सकते हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी 240 किलोमीटर है। आप दिल्ली से रेल मार्ग और सड़क मार्ग के जरिये आगरा पहुँच सकते हैं।
आगरा के पर्यटन स्थल
आगरा में कई खूबसूरत और एतिहासिक पर्यटन स्थल हैं । दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल आगरा मे हैं। इसके अलावा आगरा का किला, मेहताब बाग, अंगूरी बाग, पंच महलमहल और दयालबाग का मंदिर घूमने जा सकते हैं। एक दिन में ये सभी जगहें घूम सकते हैं ।
आगरा कब जाएं
आगरा घूमने का सबसे बेहतर समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच का है। रेल, सड़क और हवाई मार्ग से पहुँच सकते हैं ।
आगरा घूमने का खर्च
दिल्ली से आगरा के लिए ट्रेन का टिकट 300 से 500 रुपये तक मिल जाएगा । वहीं एसी बस के लिए 800 रुपये में खर्च करने पड़ेगा । शहर में घूमने के लिए स्थानीय टैक्सी ले सकते हैं । खाना भी सस्ता है ।