फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के वो चार गांव, जहां की खूबसूरती ऐसी कि जाने को मजबूर हो जाएंगे आप

Wed, 22 Jan 2020 03:54 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Most Beautiful Villages In India That You Must Visit In 2020
Khonoma - फोटो : northeasttourism.gov.in

कला, संस्कृति और परंपराओं की धरती भारत में देखने को बहुत कुछ है। आप कितने ही बड़े घुमक्कड़ क्यों न हों, अपने ही देश में बहुत कुछ घूमने को बाकी रह गया होगा। शायद उनके बारे में आप जानते भी न हों। अगर हर बार उन्हीं जानी पहचानी जगहों पर छुट्टियां बिताने जाएंगे तो कैसे भारत घूम पाएंगे। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, लेकिन कश्मीर की तरह ही देश में कई ऐसे गांव हैं, जहां जन्नत सा नजारा होता है। ये गांव भले ही छोटे हैं, लेकिन यहां की खूबसूरती ऐसी है कि इनकी तुलना कश्मीर से की जाती है। आइए, जानते  हैं ऐसेे ही चार गांवों के बारे में: 

Most Beautiful Villages In India That You Must Visit In 2020
meghalaya - फोटो : Pixa

स्मित, मेघालय
मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 11 किलोमीटर दूर पहाड़ों पर बसा 'स्मित' गांव कुदरत की खूबसूरत चादर ओढ़े हुए नजर आता है। शहर के प्रदूषण से दूर स्मित की हवा में घुली शुद्धता और ताजगी आपके जीवन से तनाव को दूर कर देगी। यही वजह है कि इस गांव को प्रदूषण मुक्त गांव का दर्जा भी मिला हुआ है। स्मित गांव दिखने में इतना खूबसूरत है कि यहां के नजारे आपको हैरत में डाल देंगे। इस गांव में रहने वाले लोग सब्जी और मसाले की खेती करते हैं।

Most Beautiful Villages In India That You Must Visit In 2020
malana - फोटो : file photo

मलाना, हिमाचल प्रदेश
मलाना गांव हिमाचल की कुल्लू घाटी के उत्तर में पार्वती घाटी की हरी-भरी वादियों से ढका हुआ है। मलाना नदी के पास खूबसूरत पहाड़ियों के किनारे बसे इस गांव की खूबसूरती बेमिसाल है।यहां के अद्भुत नजारे यहां आपने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आने वाले पर्यटक इस गांव के बाहर कैंप लगाकर रुकते हैं। यहां बाहरी लोगों को गांव में जाने और वहां की किसी चीज को छूने की मनाही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Beautiful Villages In India That You Must Visit In 2020
tea garden - फोटो : Pixa
मिरिक, पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग के पश्चिम में समुद्र तल से लगभग 4905 फीट की ऊंचाई पर बसा एक छोटा सा गांव मिरिक है। हिमालय की वादियों के बीच देवदार से घिरी मिरिक झील यहां के नजारों को और भी खूबसूरत बना देती है। यहां चाय के बागान, जंगली फूलों की चादर, क्रिप्टोमेरिया के पेड़ आने वाले पर्यटकों को खासा लुभाते हैं।
विज्ञापन
Most Beautiful Villages In India That You Must Visit In 2020
Khonoma - फोटो : NortheastTourism.gov.in

खोनोमा, नागालैंड
प्रकृति से प्यार करने वाले लोगों को शायद ही इस बात का पता हो कि खोनोमा को एशिया का सबसे पहला हरा-भरा गांव घोषित किया गया है। ये गांव कोहिमा से 20 किलोमीटर दूर खोनोमा की वादियों में स्थित है। इस गांव में 100 से ज्यादा अलग-अलग प्रजाति के लोग रहते हैं। अगर आप गौर से इस गांव को देखेंगे तो पाएंगे कि खोनोमा में बना हर घर एक दूसरे से जुड़ा हुआ हैं। इसके अलावा यहां बने हर घर के दरवाजे पर एक खास तरह का सींग लटकाया जाता है। कहा जाता है कि गांववालों की सुरक्षा के लिए लटकाया गया है। यहां लगभग 250 प्रजातियों के पौधे पाए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed