फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने का है प्लान, तो ये चार जगह रहेंगी बेस्ट

Sat, 25 Dec 2021 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Dec 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 India's Best Four Places To Celebrate Christmas Carnival
Celebration - फोटो : Pixabay

साल का आखिरी और दुनियाभर में मनाया जाने वाला बड़ा पर्व क्रिसमस आ गया है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस पर परिवार, दोस्त, रिश्तेदार आपस में मिलते हैं। पार्टी करते हैं और इस साल को विदाई देने के साथ नए साल का इंतजार करते हैं। क्रिसमस के मौके पर कई लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन कई लोग घरों में कैद रहने के बजाए क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए किसी यात्रा का प्लान बना रहे हैं। अगर आप क्रिसमस में परिवार या दोस्तों के साथ घर से बाहर क्रिसमस मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ये तय कर लीजिए कि कहां घूमने जाना है। वैसे तो देश में कई ऐसे शहर और जगहें हैं जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से होता है, लेकिन कुछ जगहें क्रिसमस पार्टी के लिए ही प्रसिद्ध हैं। यहां आपको देश की ऐसी ही चार जगहों के बारे में  बताया जा रहा है, जहां आप अपना क्रिसमस बना सकते हैं यादगार। 

Merry Christmas 2021 India's Best Four Places To Celebrate Christmas Carnival
गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेशन - फोटो : istock

गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेशन

गोवा पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। वहीं गोवा क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन के लिए मशहूर है। गोवा में क्रिसमस की पार्टी काफी धूमधाम से होती है। लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा जाने के इंतजार में रहते हैं। बीच पर म्यूजिक, डांस, मस्ती और पार्टी करते लोग गोवा में नजर आ जाते हैं। गोवा में काफी फेमस चर्च भी हैं। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Merry Christmas 2021 India's Best Four Places To Celebrate Christmas Carnival
कोलकता हावड़ा ब्रिज - फोटो : istock

कोलकाता में क्रिसमस का जश्न

बंगाल दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध है लेकिन क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भी हर साल यहां हजारों लोग आते हैं। कोलकाता में ब्रिटिश शासन से ही धूमधाम से क्रिसमस मनाने का ट्रेंड शुरू हो गया था, जो आज भी जारी है। कोलकाता में लोग क्रिसमस के मौके पर नाचते- गाते और मस्ती करते हैं। क्रिसमस के मौके पर पार्क स्ट्रीट का नजारा देखते बनता है। इसके अलावा कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च में लोगों की भीड़ मिलती है। यहां हर साल क्रिसमस फेस्ट का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 India's Best Four Places To Celebrate Christmas Carnival
शिमला का क्रिसमस सेलिब्रेशन   - फोटो : amar ujala

शिमला का क्रिसमस सेलिब्रेशन  

दिसंबर की सर्दी में बर्फबारी के बीच खूबसूरत लाइट से सजे हिल स्टेशन की रौनक देखनी हो तो क्रिसमस में शिमला जाएं। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए शिमला बेहतर विकल्प है। कपल्स के लिए यह जगह क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए बेस्ट रहेगी। कालका से शिमला के लिए टाॅय ट्रेन का मजा लें। यहां ब्रिटिश काल की कई ऐतिहासिक इमारतें भी आपको देखने को मिलेंगी। 

विज्ञापन
Merry Christmas 2021 India's Best Four Places To Celebrate Christmas Carnival
कोच्चि में क्रिसमस कार्निवाल  - फोटो : Pixels

कोच्चि में क्रिसमस कार्निवाल 

कोच्चि शहर में काफी सारे पुराने और फेमस चर्च हैं। भारत का सबसे पुराना युरोपियन चर्च भी कोच्चि में ही है। यहां क्रिसमस के मौके पर कार्निवाल का आयोजन होता है। कोच्चि कार्निवाल में म्यूजिकल फायर वर्क, गेम्स, स्पोर्ट्स जैसी कई ऐक्टिविटीज होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed