फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Merry Christmas 2018: On this Christmas know about the most beautiful real village of Santa Claus

Merry Christmas: क्या आपने देखा है सेंटा क्लॉज का असली गांव, बेहद खूबसूरत हैं तस्वीरें

Tue, 25 Dec 2018 12:03 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 25 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2018: On this Christmas know about the most beautiful real village of Santa Claus
santa claus

बचपन में आपने भी सैंटा क्लॉस की कई कहानियां सुनी होंगी। छोटे से मोजे में कागज के एक टुकड़े पर ढ़ेर सारी  विश लिखकर अगली सुबह उनके पूरे होने का इंतजार भी किया होगा। हालांकि कई बार इस ख्याल ने आपका दिल भी दुखाया होगा कि क्या सैंटा क्लॉस सच में होता है या बस यह कहानियों में जिंदा है। तो चलिए आज आपको बता ही देते हैं कि असली सैंटा क्लॉस आखिर कहां रहता है।

विज्ञापन

Merry Christmas 2018: On this Christmas know about the most beautiful real village of Santa Claus
santa claus

फिनलैंड में बसा हैं सैंटा क्लॉस का गांव 
फिनलैंड में एक जगह है रोवानिएमी, माना जाता है कि यहीं पर सैंटा विलेज है । यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। 6 महीने दिन और 6 महीने रात वाला यह देश 12 महीने बर्फ की चादर से ढका रहता है। रोवानिएमी में एक छोटा सा गांव है जिसे सैंटा विलेज के नाम से पुकारा जाता है। इस गांव में एक लंबी सफेद दाढ़ी वाला, लाल रंग के कपड़े पहने हुए एक व्यक्ति रहता है, जिसे लोग रियल सैंटा क्लॉज कहते हैं। इस गांव की खासियत है कि यहां घुसते ही लकड़ी से बनी झोपडि़यां नजर आती हैं। यहां का हर एक नजारा बचपन में सुनी कहानियों को हकीकत में होने का अहसास कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Merry Christmas 2018: On this Christmas know about the most beautiful real village of Santa Claus
santa claus

सैंटा की हट 
इस गांव में एक ऐसी हट है जिसमें सिर्फ सैंटा और उनकी पत्नी रहते हैं। लाल और सफेद रंग से सजी सांता की झोपड़ी में खास चीज दूर से ही दिखाई देती है और वो है नन्हें बच्चों के ढ़ेर सारे खत। इन खतों को सांता और उनकी वाइफ बहुत संभाल कर रखते हैं। सांता की हट में एक हिस्सा ऐसा है जहां से सांता क्लॉस लोगों से मिलता है। जिसे सैंटा का ऑफिस कहा जाता है। खास बात यह है कि सैंटा विलेज घूमने आए लोग यहां सैंटा से मिलने के अलावा उससे बातें और तस्वीर भी खिंचवा सकते हैं। हालांकि सांता हट में घुसने का तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होता लेकिन वहां खिंची फोटो सांता के पोस्ट ऑफिस से कुछ पैसे देकर खरीदनी पड़ती है।

विज्ञापन

Merry Christmas 2018: On this Christmas know about the most beautiful real village of Santa Claus
santa claus

सांता आईस पार्क
सांता का यह पार्क उनकी हट से कुछ ही दूरी पर बना हुआ है। इस पार्क में एंट्री करने के लिए आपको थोड़ी सी कीमत एंट्री फीस के रूप में चुकानी होगी। अच्छी बात यह है कि इसके बाद पूरे दिन कितनी ही बार इस पार्क में जा सकते हैं। दिन खत्म होते ही इस टिकट की वेलेडिटी भी खत्म हो जाती है। इस पार्क में तीन खास जगह हैं, एक जहां बर्फ के झूले हैं,दूसरा जहां छोटा सा आईस हाउस लोगों के बैठने के लिए बनाया गया है और तीसरा खास हिस्सा बॉर्नफायर के लिए तैयार किया गया है, जहां बैठकर लोग आग में हाथ सेंकते हैं। 

Merry Christmas 2018: On this Christmas know about the most beautiful real village of Santa Claus
santa claus

कैसे पहुंचे 
इस खूबसूरत जगह को हकीकत में देखने के लिए आपको सबसे पहले रोवानिएमी सिटी पहुंचना होगा। इसके लिए आपको हेलसिंकी, जोकि फिनलैंड की कैपिटल है, से फ्लाइट लेनी होगी। इसके बाद आप रोवानिएमी से 8 किलोमीटर दूर स्थित लैपलैंड जाने के लिए हर घंटे चलने वाली सैंटा एक्सप्रेस लेकर यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सैंटा एक्सप्रेस नहीं आना चाहते तो लोकस बस या फिर टैक्सी भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed