Makar Sankranti 2023 Ganga Snan : हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का पर्व इस साल 15 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है। भारत के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति को विभिन्न नामों से जाना जाता है। इस त्योहार को पूर्वी उत्तर में खिचड़ी, गुजरात में उत्तरायण और दक्षिण भारत में पोंगल कहा जाता है। संक्रांति तिथि को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति में गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं। इस धार्मिक आस्था को लेकर कथा भी प्रचलित है। इसी मान्यता को आधार बनाकर लोग मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी या गंगा महासागर में स्नान करके दान पुण्य करते हैं। इस दिन सभी गंगा घाटों पर भीड़ रहती है। अगर आप भी मकर संक्रांति के दिन स्नान करना चाहते हैं तो इन खास जगहों पर गंगा स्नान का पुण्य दोगुना मिल सकता है। आइए जानते हैं गंगा स्नान के लिए सबसे पवित्र स्थान के बारे में।
Makar Sankranti 2023: ये हैं गंगा स्नान के लिए सबसे पवित्र स्थान, मकर संक्रांति के मौके पर लगाएं डुबकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा सागर
गंगा सागर पश्चिम बंगाल में स्थित पवित्र जगह है। मकर संक्रांति के दिन यहां स्नान करने का विशेष महत्व है। इस जगह को गंगा सागर इसलिए कहते हैं, क्योंकि यहां गंगा नदी और सागर का मिलन होता है। मान्यता है कि गंगा सागर में डुबकी लगाने वाले व्यक्ति को 10 अश्वमेध यज्ञ और एक हजार गायों को दान करने के समान फल मिलता है।
त्रिवेणी संगम, प्रयागराज
प्रयागराज का संगम सबसे पवित्र जगहों में से हैं। प्रयागराज के संगम में मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान का आयोजन होता है। तीन पवित्र नदियों, गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के मिलन होने के कारण इस स्थान को संगम कहा जाता है। प्रयागराज के संगम तट पर कुंभ मेले का भी आयोजन होता है।
हरिद्वार
धर्मनगरी हरिद्वार पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया जाता है। वैसे तो हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए कई घाट है लेकिन हर की पैड़ी सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। प्रति वर्ष मकर संक्रांति पर हरिद्वार में मेले का आयोजन भी होता है। मान्यता है कि यहां गंगा में डुबकी लगाने से पाप धुल जाते हैं।
काशी
भगवान शिव की सबसे प्रिय नगरी काशी है। काशी में भोलेनाथ का ज्योतिर्लिंग विद्यमान है। बनारस के गंगा घाट काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय हैं। मकर संक्रांति के दिन गंगा घाटों पर डुबकी लगाई जाती है। इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव का आयोजन होता है।