फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trip on Two- Wheeler: दो पहिया पर घूमने निकले हैं, इन बातों का रखें ख्याल

Sat, 14 Jan 2023 03:48 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Sat, 14 Jan 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
Trip on Two- Wheeler: keep these things in mind
खूबसूरत सफर के साथी दुपहिया - फोटो : सोशल मीडिया

सफर हमेशा सुकून देता है, नए रास्तों, नई गलियों की खोज करना सिखाता है। सफर में हवा, पंछी, नदियां, पहाड़, खेत, गाँव, सभी संगी-साथी होते हैं। अगर जीवन को नए और सार्थक तरीके से जीना है तो सफर एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। फिर चाहे परिवार साथ हो, दोस्त हों या अकेले खुद आप। यात्राओं का आनंद लेने का सबका अपना तरीका होता है। समय समय पर इसमें बदलाव भी होते रहते हैं। जैसे आजकल टू व्हीलर यात्रा एडवेंचर का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसके लिए साधन भी लगभग हर जगह मौजूद हैं और लोग इसे पसंद भी बहुत कर रहे हैं। 



टू व्हीलर पर सफर बहुत खूबसूरत भी है और एडवेंचर से भरपूर भी। चाहे यह स्कूटरेट (बिना गियर के दो पहिया) हो या बाइक, इसके लिए आपको तैयारी भी करनी होंगी और कुछ प्रशिक्षण भी लेना होंगे। जानिए कैसे दुपहिया सफर को आप कर सकते हैं एन्जॉय और किन चीजों का आपको रखना चाहिए ध्यान। 

Trip on Two- Wheeler: keep these things in mind
शरीर का लचीलापन बनेगा फायदा - फोटो : iStock

फिटनेस है एक बड़ी ताकत 

चाहे आप सोलो ट्रैवल कर रहे हों या ग्रुप में। अगर आपका साधन दुपहिया है तो आपको अपनी फिटनेस पर भी अतिरिक्त ध्यान देना होगा। जोश जोश में आप यात्रा पर तो निकल पड़ते हैं लेकिन लम्बी दूरी तक दो पहिया चलाना एक टफ टास्क होता है। इसके लिए आपकी मांसपेशियों का लचीला होना, हड्डियों का मजबूत होना, पाचन और नींद का दुरुस्त होना सबकुछ जरूरी है। इसलिए ही बाइक एक्पीडिशन आदि के पहले ट्रेनिंग दी जाती है और फिटेनस टेस्ट भी करवाए जाते हैं। तो अगर आप लम्बी दूरी के लिए टू व्हीलर पर यात्रा करने का सोच रहे हैं तो करीब 3-4 महीने पहले से योग, स्ट्रेचिंग, कार्डियो ट्रेनिंग, डीप ब्रीदिंग अभ्यास अवश्य शुरू कर दें। इसके साथ ही अपने खान-पान में भी अतिरिक्त पोषण शामिल करें और भरपूर नींद लेने की आदत डालें। 

Trip on Two- Wheeler: keep these things in mind
एक ब्रेक जरूरी है - फोटो : istock

शरीर और दिमाग को दें ब्रेक 

चाहे आप दो पहिया वाहन चला कर यात्रा कर रहे हों या चार पहिया, आपको अपने शरीर और दिमाग दोनों को ही समय समय पर ब्रेक देना जरूरी है। साथ ही पूरी सेफ्टी के साथ ड्राइव करें। आंकड़े बताते हैं कि हमारे देश में बड़ी संख्या में हर साल जितने लोग गंभीर बीमारियों से नहीं मरते उससे कहीं ज्यादा सड़क दुर्घटना में जान गंवा देते हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो दूसरों की गलती की वजह से इसलिए जान खो बैठते हैं क्योंकि उन्होंने सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया। इसी तरह यदि आप बिना रुके, शरीर की आराम चाहने की आवाज़ को बिना सुने चलते जाते हैं तो भी दुर्घटना की आशंका बढ़ती है। इसलिए शरीर और दिमाग दोनों को बीच बीच में ब्रेक दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trip on Two- Wheeler: keep these things in mind
टूल्स और पार्ट्स के बारे में भी जानें - फोटो : सोशल मीडिया

तकनीकी प्रशिक्षण 

कोई ऐसी जगह जाते हुए जहाँ मीलों तक कोई मैकेनिक क्या दूसरा इंसान भी न दिखाई दे रहा हो, यदि आपका दुपहिया बंद हो जाए या उसमें कोई दिक्कत आ जाये तो आप क्या करेंगे। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले ही अपने वाहन से जुड़े छोटे-मोटे काम और टूल्स का उपयोग जरूर सीखें। आप इसके लिए कोई वर्कशॉप भी ज्वाइन कर सकते हैं या चाहें तो जिस जगह से आप अपने वाहन की नियमित सर्विसिंग करवाते हैं, वहां से बारीकियां सीखें। साथ ही उन छोटे ऑटो पार्ट्स की भी जानकारी लें जिन्हें वक्त पड़ने पर बदलने की आवश्यकता हो सकती है। इससे आपको स्टेपनी चेंज करने, छोटी-मोटी रिपेयरिंग करने में दिक्कत नहीं आएँगी, कोई गैरेज वाला आपसे मनचाहे पैसे भी नहीं वसूल पायेगा और आप निर्बाध अपना सफर पूरा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Trip on Two- Wheeler: keep these things in mind
जरूरी सभी दस्तावेज जरूर साथ रखें - फोटो : Istock

नियम और कानूनों को जानें 

सड़क पर चलने वाले पैदल व्यक्ति से लेकर हर तरह के वाहन चालकों तक के लिए कुछ नियम होते हैं। इसी तरह हर राज्य और सीमा में भी वाहन चालकों के लिए नियम बदलते हैं। आपकी यात्रा के दौरान कितने राज्य बीच में आएंगे और वहां के नियम कानून क्या हैं, इनकी पूरी जानकारी हार्ड या सॉफ्ट कॉपी के रूप में साथ लेकर चलें। इसके अलावा एनओसी (जरूरी हो तो), आपके सभी जरूरी आईडी कार्ड्स, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस व ड्राइविंग लायसेंस, आदि भी कम्प्लीट और रिन्यू करवाकर चलें। रास्ते में जहाँ-जहाँ आपको रुकना है वहां से संबंधित नियमों की भी पूरी जानकारी लें। हालांकि आजकल मोबाइल एक ऐसा गैजेट है जिसपर आप दुनियाभर की जानकारी पा सकते हैं लेकिन अपने जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ ही यात्रा की सभी लोकेशंस की जानकारी और नक्शा हार्ड कॉपी के रूप में भी साथ रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed