फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: ताजमहल से कुछ दूर स्थित है मनकामेश्वर मंदिर, महाशिवरात्रि पर जरूर करें दर्शन

Wed, 26 Feb 2025 06:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 26 Feb 2025 06:24 AM IST
सार

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन आप आगरा में स्थित मनकामेश्वर मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं। इस मंदिर की अपनी अलग ही मान्यता है। 

विज्ञापन
MahaShivratri 2025 Visit Mankameshwar Temple Near Taj Mahal in Agra Know how to Reach Details in Hindi
ताजमहल से कुछ दूर स्थित है मनकामेश्वर मंदिर, महाशिवरात्रि पर जरूर करें दर्शन - फोटो : instagram

Mahashivratri 2025: जब भी उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा जिले का जिक्र होता है तो सबसे पहले ताजमहल का ख्याल आता है। ताजमहल के साथ-साथ वहां कई ऐसी एतिहासिक इमारते हैं, जिन्हें मुगलकाल में बनाया गया है। इन इमारतों को देखने विदेशों से भी लोग आते हैं।



पर, क्या आप जानते हैं कि इसी आगरा में एक ऐसा शिव मंदिर है, जिसकी स्थापना स्वंय भोलेनाथ ने की थी। इस शिव मंदिर का नाम है मनकामेश्वर महादेव मंदिर। आगरा के रावतपाड़ा में स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां जाकर हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में इस महाशिवरात्रि आप भी इस मंदिर में जाकर महादेव की पूजा करें। 

MahaShivratri 2025 Visit Mankameshwar Temple Near Taj Mahal in Agra Know how to Reach Details in Hindi
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : instagram

 मनकामेश्वर मंदिर का महत्व

आगरा में स्थित इस मनकामेश्वर मंदिर का महत्व उस दौर से जुड़ा है, जब पृथ्वी लोक पर भगवान कृष्ण अपनी लीलाएं दिखा रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान कृष्ण ने मथुरा में जन्म लिया था, तो भगवान भोलेनाथ उनके दर्शन के लिए पृथ्वी लोक पर आए थे।

इस दौरान इसी मंदिर के स्थान पर उन्होंने आराम किया और प्रण लिया था, कि यदि वो बाल गोपाल को अपनी गोद में उठाकर खिला पाए तो एक शिवलिंग की स्थापना करें। पर, जब वो मथुरा पहुंचे तो उनके रूप को देखकर यशोदा मैया डर गई और कान्हा को अंदर ले गई। ऐसे में भोलेनाथ भी वहीं एक पेड़ के नीचे ध्यान लगाकर बैठ गए। कान्हा को जब पता लगा कि स्वंय भोलेनाथ उनसे मिलने आए हैं तो उन्होंने लीला शुरू की, जिसके बाद यशोदा मैया ने उन्हें भगवान भोलेनाथ की गोद में बैठा दिया।

इसके बाद वापस लौटते समय अपने प्रण के हिसाब से स्वंय भगवान भोलेनाथ ने यहां शिवलिंग स्थापित की, और उसका नाम मनकामेश्वर रखा, क्योंकि यहां उनके मन की कामना पूरी हुई थी। इसीलिए मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। इस मंदिर में देसी घी से प्रज्ज्वलित होने वाली 11 अखंड जोत सालों से निरंतर जलती रहती हैं। 

MahaShivratri 2025 Visit Mankameshwar Temple Near Taj Mahal in Agra Know how to Reach Details in Hindi
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : instagram

इस मंदिर में सिर्फ मनकामेश्वर शिव स्थापित नहीं है, यहांं जाकर आप सिद्धेश्वर और ऋणमुक्तेश्वर महादेव के दर्शन भी कर सकते हैं। इसके साथ-साथ रुद्रावतार कहे जाने वाले बजरंगबली की दक्षिणमुखी मूर्ति भी यहां पर है। वहीं मंदिर में भैरव, यक्ष और किन्नर भी यहां पर विराजमान हैं, जिनके दर्शन करके आप अपनी मनोकामना मांग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MahaShivratri 2025 Visit Mankameshwar Temple Near Taj Mahal in Agra Know how to Reach Details in Hindi
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : instagram

कैसे पहुंचे मंदिर

यह मंदिर ताजमहल से करीब 2-3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भी यह मंदिर अधिक दूर नहीं है, और लोकल ऑटो, रिक्शा या कैब के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

विज्ञापन
MahaShivratri 2025 Visit Mankameshwar Temple Near Taj Mahal in Agra Know how to Reach Details in Hindi
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : instagram

 महाशिवरात्रि पर होता है विशेष आयोजन

हर शिव मंदिर की तरह इस मंदिर को भी महाशिवरात्रि के दिन मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है और उसके बाद विशेष पूजा-अर्चना होती है।  भक्तों की लंबी-लंबी कतारें मंदिर में लगती हैं। ऐसे में आप भी शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, धतूरा और जल चढ़ाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

इस अवसर पर भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन किया जाता है। तो अगर आप महाशिवरात्रि के दिन अगर आप आगरा में हैं, तो मनकामेश्वर मंदिर के दर्शन जरूर करें और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed