फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023: उत्तर प्रदेश में भगवान शिव के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, महाशिवरात्रि के मौके पर करें दर्शन

Sat, 18 Feb 2023 12:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Most Famous Lord Shiva Temple in Uttar Pradesh Know All About Locations in hindi
यूपी के प्रसिद्ध शिव मंदिर - फोटो : istock

Mahashivratri 2023 Famous Shiv Temple in UP:  महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि का पर्व महादेव भगवान शिव की उपासना का त्योहार है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते है। हिंदुओं की आस्था और विश्वास है जो महाशिवरात्रि के पावन मौके पर श्रद्धालुओं को देशभर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए आकर्षित करता है। वैसे तो भारत में 12 ज्योतिर्लिंग, कई विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, जहां आप महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जा सकते हैं। हालांकि अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और राज्य में ही करीब के प्रसिद्ध शिवालयों के दर्शन करना चाहते हैं तो भी आपको कई मंदिरों के विकल्प मिल सकते हैं। यह रहे यूपी में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां भक्त महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Mahashivratri 2023 Most Famous Lord Shiva Temple in Uttar Pradesh Know All About Locations in hindi
ज्योतिर्लिंग - फोटो : amar ujala

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, बनारस

विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तर प्रदेश में स्थित है। यूपी की पवित्र नगरी बनारस, जिसे काशी भी कहते हैं, वहां बाबा विश्वनाथ का धाम है। बनारस में गंगा नदी के पश्चिम घाट पर सातवें ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ का मंदिर है। मान्यता है कि भोले नाथ की प्रिय नगरी काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर टिकी हुई है। वहीं धार्मिक आस्था के मुताबिक, ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से पाप मिट जाते हैं।

Mahashivratri 2023 Most Famous Lord Shiva Temple in Uttar Pradesh Know All About Locations in hindi
गोला - फोटो : facebook

गोला गोकर्णनाथ

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला तहसील में भगवान शिव की नगरी गोला गोकर्णनाथ स्थित है। इसे छोटा काशी भी कहते हैं। गोला गोकर्णनाथ के दर्शन के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं। कहते हैं कि लंका के राजा रावण भगवान शिव को यहां लेकर आए थे। लंका जाते समय रास्ते में लघुशंका के लिए उन्होंने जमीन में भगवान शिव को रख दिया, जिसे बाद में वह जमीन से हिला भी न पाए। गुस्से में रावण ने अंगूठे से शिवलिंग को दबा दिया। इस स्थान को गोला गोकर्णनाथ कहते हैं और आज भी यहां स्थित शिवलिंग पर रावण के अंगूठे के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Most Famous Lord Shiva Temple in Uttar Pradesh Know All About Locations in hindi
मनकामेश्वर धाम - फोटो : Facebook

मनकामेश्वर मंदिर

संगम नगरी प्रयागराज में सरस्वती घाट के पास यमुना नदी के तट पर मनकामेश्वर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में सावन के मौके पर भक्तों की भीड़ लगती है। यहां भगवान शिव को सभी संगम जल से स्नान कराते हैं और उनके दर्शन करते हैं। इस स्थान का भी बहुत महत्व है। सोमवार और नवरात्रि के मौके पर तीर्थयात्री यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Most Famous Lord Shiva Temple in Uttar Pradesh Know All About Locations in hindi
गढ़मुक्तेश्वर - फोटो : अमर उजाला

गढ़ मुक्तेश्वर धाम

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा नदी के किनारे गढ़ मुक्तेश्वर धाम स्थित है। यहां प्राचीन शिवलिंग कारखंडेश्वर और मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। मान्यता है कि परशुराम ने गढ़मुक्तेश्वर में भगवान शिव के मंदिर की स्थापना की थी। यह स्थान वल्लभ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां भी गढ़ मेले के दौरान काफी भीड़ होती है और श्रद्धालु दर्शन के लिए दूर दराज से पहुंचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed