Valentine Day 2023: वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह को प्यार का सप्ताह कहते हैं। हफ्ते भर प्यार को गहरा बनाने के लिए कुछ खास दिनों को सेलिब्रेट किया जाता है। शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है। जिसके बाद प्रपोज डे और वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इन प्यार भरे दिनों को खास तरह से मनाने के लिए लोग अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं। घूमने जाते हैं और कुछ यादगार करने के आइडिया तलाशते हैं। वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए जरूरी है कि कपल जो भी करें, वह उनको पसंद हो या पार्टनर के दिल को छू लेने वाला हो। कहीं घूमने जाने की योजना है तो पार्टनर की पसंद को ध्यान में रखें। अगर पार्टनर को खाने का शौक है तो किसी ऐसी जगह का चयन करें, जहां लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएं। रोमांस के साथ स्वादिष्ट व्यंजन फूडी पार्टनर का दिल जीत लेंगे। यहां जानें देश की उन चार जगहों के बारे में जहां फूडी पार्टनर संग वैलेंटाइन डे मनाने जा सकते हैं।
Valentine Day 2023: पार्टनर को है खाने का शौक तो दिल जीतना हो जाएगा आसान, इन जगहों पर मनाएं वैलेंटाइन डे
जयपुर, राजस्थान
राजस्थान अपनी शाही खातिरदारी, ऐतिहासिक जगहों, खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। साथ ही स्थानीय राजस्थानी व्यंजनों के लिए भी लोकप्रिय है। पार्टनर को खाने का शौक है तो राजस्थान की पिंक सिटी यानी जयपुर घूमने के लिए जा सकते हैं। घूमने के साथ ही पार्टनर के दिल की ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी। राजस्थानी जायका पार्टनर को इम्प्रेस कर देगा।
इंदौर, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई शानदार जगहें, झीलें और झरने हैं। हालांकि मध्य प्रदेश का भोपाल और इंदौर लजीज स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। इंदौर में तो भारत की सबसे देर रात वाली स्ट्रीट फूड बाजार लगती है। जिस समय दुकानें बंद होने लगती हैं, इंदौर के सराफा बाजार में दुकानें सजने लगती हैं। यहां रात के दो तीन बजे भी आपको बहुत ही लजीज स्ट्रीट फूड कम दाम में मिलता है। आधी रात में पार्टनर के साथ इस मार्केट की सैर करना रोमांचक होगा।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
कोलकाता के रसगुल्ले और काठी रोल काफी मशहूर है। वैसे खाने के मामले में कोलकाता में भी लजीज पकवान और तरह तरह की मिठाइयों का विकल्प मिल जाएगा। पार्टनर संग कोलकाता जा सकते हैं। उन्हें कोलकाता के स्थानीय खाने का स्वाद लेने के साथ ही पर्यटन स्थलों की सैर भी करा सकते हैं।
कच्छ, गुजरात
गुजराती थाली अपने लजीज पकवानों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। गुजरात का पारंपरिक व्यंजन काफी प्रसिद्ध है। कैसा हो, अगर कपल वैलेंटाइन डे के मौके पर गुजरात के कच्छ जिले में पहुंचकर गुजराती थाली का जायका ले सकें? कच्छ में समुद्री किनारे, ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर और प्राकृतिक खूबसूरती के बीत लजीज व्यंजनों का स्वाद दोगुना हो जाएगा।