फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Mela: कब और कहां हो रहा है कुंभ मेले का आयोजन, शामिल होने से पहले जान लें सारी डिटेल

Wed, 13 Nov 2024 05:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Nov 2024 05:39 PM IST
सार

12 साल बाद महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष महाकुंभ कब से शुरू हो रहा है और कहां कुंभ मेले का आयोजन किया जाना है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Kab Hai Date And Place Of Kumbh Mela Prayagraj
महाकुंभ 2025 का आयोजन कब और कहां हो रहा है - फोटो : Amar Ujala

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे कुंभ मेला भी कहा जाता है, जिसका आयोजन प्रति 12 वर्षों के दौरान किया जाता है। यह उत्सव भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही आयोजित होता है। महाकुंभ का आयोजन सिर्फ प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में ही होता है।



हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा, नासिक में गोदावरी और प्रयागराज में संगम (गंगा, जमुना और पौराणिक सरस्वती का संगम) पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। करोड़ों श्रद्धालु कुंभ मेला पर्व के दौरान पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र स्नान से मनुष्य के पापों का क्षय होता है और वह मोक्ष की ओर अग्रसर होते हैं। 12 साल बाद महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष महाकुंभ कब से शुरू हो रहा है और कहां कुंभ मेले का आयोजन किया जाना है।

 

Mahakumbh 2025 Kab Hai Date And Place Of Kumbh Mela Prayagraj
प्रयागराज महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ 2025 का आयोजन कहां हो रहा है?

महाकुंभ 2025 की मेजबानी उत्तर प्रदेश करने को तैयार है। संगम नगरी प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। वैसे तो हर साल प्रयागराज में माघ मेला लगता है, लेकिन अर्ध कुंभ और महाकुंभ मेला विशेष धार्मिक महत्व रखता है।
 
इसके पहले साल 2013 में प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा था। साल 2019 में प्रयागराज में भव्य अर्धकुंभ का आयोजन हुआ था। एक बार फिर योगी सरकार महाकुंभ के आयोजन के लिए तैयार है।

Mahakumbh 2025 Kab Hai Date And Place Of Kumbh Mela Prayagraj
कुंभ के लिए रेलवे चलाएगा 900 स्पेशल ट्रेन - फोटो : iStock

कब से शुरू हो रहा है महाकुंभ

हिंदू तिथि के अनुसार, हर 12 साल में पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ महाकुंभ की शुरुआत होती है और महाशिवरात्रि पर खत्म होता है। कुंभ की भव्यता और मान्यता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कुंभ में स्नान करने के लिए लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इस वर्ष 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ की शुरुआत होगी, जिसका समापन 26 फरवरी 2025, महाशिवरात्रि को होगा। महाकुंभ 45 दिन तक चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Kab Hai Date And Place Of Kumbh Mela Prayagraj
नागा साधु - फोटो : ANI

महाकुंभ 2025 में शाही स्नान की महत्वपूर्ण तिथियां

13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा स्नान

14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति

29 जनवरी 2025- मौनी अमावस्या

3 फरवरी 2025- बसंत पंचमी

12 फरवरी 2025- माघी पूर्णिमा

26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Kab Hai Date And Place Of Kumbh Mela Prayagraj
महाकुंभ में शामिल होने के लिए रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Amar Ujala Graphics

महाकुंभ में शामिल होने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

महाकुंभ में पूरे देश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। यहां तक कि विदेशों में रहने वाले हिंदू धर्म के लोग भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए भारत आते हैं। ऐसे में कुंभ मेले में काफी भीड़ होती है और होटल, धर्मशाला और टेंट सुविधा की बुकिंग पहले से हो जाती है। इसलिए अगर आप महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहते हैं तो पहले से ही होटल में बुकिंग करा लें।

ट्रेन या फ्लाइट का टिकट भी पहले से ही बुक करा लें ताकि रिजर्वेशन कन्फर्म रहे। हालांकि भारतीय रेलवे के नए नियम के अनुसार, अब आप 120 दिन नहीं, बल्कि 60 दिन पहले ही टिकट बुक करा सकते हैं। इसलिए पहले से टिकट करा लें।

महाकुंभ में शामिल होने से पहले प्रयागराज जाने और वहां ठहरने समेत सभी जरूरी जानकारी पहले से एकत्र कर लें ताकि वहां पहुंचकर किसी तरह की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed