फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hill Station Near Nagpur: भारत में उठाएं विदेशी हिल स्टेशन का आनंद, नागपुर के पास है स्विट्जरलैंड जैसी जगह

Tue, 13 May 2025 12:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 May 2025 12:49 PM IST
सार

Hill Station Near Nagpur: चिखलदरा का शांत वातावरण, हरियाली, झीलें, वॉटरफॉल और ऐतिहासिक स्थल इसे भारत का 'छोटा स्विट्जरलैंड' बनाते हैं। कम बजट में भी यहां एक यादगार ट्रिप का आनंद लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Foreign Like hill station near nagpur Chikhaldara Tourist Places
चिखलदरा हिल स्टेशन - फोटो : Instagram

Hill Station Near Nagpur : फिल्मों में स्विट्जरलैंड के सुंदर दृश्यों को देखकर भारतीय उत्सुक हो जाते है और विदेश घूमने के सपने देखने लगते हैं। हालांकि ऐसे खूबसूरत नजारें भारत में भी मौजूद हैं। नागपुर के पास एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण किसी विदेशी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता।



अगर आप नागपुर के आसपास की भीषण गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और विदेशी हिल स्टेशन जैसी ठंडक व हरियाली का अनुभव लेना चाहते हैं, तो चिखलदरा हिल स्टेशन एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। चिखलदरा का शांत वातावरण, हरियाली, झीलें, वॉटरफॉल और ऐतिहासिक स्थल इसे भारत का 'छोटा स्विट्जरलैंड' बनाते हैं। कम बजट में भी यहां एक यादगार ट्रिप का आनंद लिया जा सकता है। खास बात है कि यह महाराष्ट्र का एकमात्र कॉफी उत्पादक क्षेत्र भी है।

Foreign Like hill station near nagpur Chikhaldara Tourist Places
शक्कर झील - फोटो : instagram

चिखलदरा के पर्यटन स्थल

शक्कर झील

बोटिंग का आनंद लेना हो या शांत माहौल में पिकनिक मनानी हो, शक्कर झील एक बेहतरीन जगह है। शाम के समय शक्कर झील के किनारे अपने परिवार या पार्टनर संग खुशनुमा वक्त बिता सकते हैं।

मलखेडा किला

यहां एक ऐतिहासिक स्थल भी है जिसका नाम मलखेडा किला है। यह प्राचीन किला इतिहास प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। यहां से पूरे इलाके का नजारा दिखाई देता है।

Foreign Like hill station near nagpur Chikhaldara Tourist Places
गविलगढ़ फोर्ट - फोटो : instagram

गविलगढ़ किला

गेविलगढ़ किले का इतिहास 14वीं सदी से जुड़ा है। यह प्राचीन दुर्ग एक शानदार स्थापत्य कला का नमूना है। यहां के प्राचीन मंदिर और जैन मूर्तियाँ देखने लायक हैं।

भोरा घाट

चिखलदरा के भोरा घाट में घना जंगल, गहरी घाटियाँ और शानदार वॉटरफॉल हैं जो इस स्थल को बेहद आकर्षक बनाते हैं। ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए यह जगह आदर्श है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foreign Like hill station near nagpur Chikhaldara Tourist Places
चिखलदरा हिल स्टेशन - फोटो : instagram

सेंबर्डी व्यू पॉइंट

इस स्थान से मेलघाट टाइगर रिजर्व की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। यहां से सुबह-शाम का नज़ारा लुभावना होता है। आप सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य देखने सेंबर्डी व्यू पॉइंट आ सकते हैं।

मेलघाट टाइगर रिजर्व

चिखलदरा हिल स्टेशन पर वन्यजीव प्रेमियों के लिए टाइगर रिजर्व स्थित है, जहां बाघ, तेंदुआ, नीलगाय, सांभर आदि को करीब से देखने का बेहतरीन मौका मिल सकता है। बर्डवॉचिंग के शौकीनों के लिए भी यह आदर्श स्थान है।

विज्ञापन
Foreign Like hill station near nagpur Chikhaldara Tourist Places
चिखलदरा हिल स्टेशन - फोटो : Instagram

चिखलदरा हिल स्टेशन कब जाएं

सितंबर से मार्च का मौसम ठंडा और सुहावना होता है। सफर पर आने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। वहीं जुलाई से अगस्त तक मानसून रहता है। इस समय हरियाली चरम पर होती है, लेकिन सफर थोड़ा कठिन हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed