फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow In The World: सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश की इन 5 जगहों पर भी है लखनऊ

Sat, 20 May 2023 05:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 20 May 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Name City Is Also Available in These Foreign Places Check Five Foreign Places
Lucknow Tourist - फोटो : pexel

Lucknow In The World: नवाबों का शहर लखनऊ सिर्फ उत्तर प्रदेश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत के सबसे सुंदर शहरों में से एक है। यूपी की शान कहे जाने वाले लखनऊ को अवध भी कहा जाता है। लखनऊ नवाबी अदब और तहजीब के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चिकनकारी से लेकर बिरयानी और टुंडे कबाब का स्वाद लेने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। लखनऊ का इतिहास भी काफी समृद्ध है। लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें और खंडहर नवाबों और अंग्रेजों की दास्तान कहते हैं।



उत्तर प्रदेश के लखनऊ की तरह ही विदेश में भी लखनऊ नाम के शहर हैं। विदेशों में स्थित लखनऊ नाम की जगहों के बारे में जानिए। कुछ अपने अपने देश में काफी प्रसिद्ध हैं तो कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। भारत के अलावा किन किन देशों में लखनऊ स्थित है, यहां जानिए।

Lucknow Name City Is Also Available in These Foreign Places Check Five Foreign Places
Lucknow in abroad - फोटो : pixabay

वेस्ट वर्जीनिया के हैम्पशायर का लखनऊ

वेस्ट वर्जीनिया में लखनऊ नाम की हवेली है, जिसे कासल इन द क्लाउड के नाम से जाना जाता है। यह माउंटेन टॉप स्टेट में 5500 एकड़ जमीन पर फैला है, जिसमें 16 कमरे हैं। इस जगह को कैसल प्रिजर्वेशन सोसायटी द्वारा मौसम के अनुसार पर्यटकों के लिए खुलता है।

Lucknow Name City Is Also Available in These Foreign Places Check Five Foreign Places
Lucknow in america - फोटो : pixabay

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया का लखनऊ

अमेरिका में तीन लखनऊ नाम की जगहें हैं, जिसमें से एक हैरिसबर्ग-कार्लिस्ले क्षेत्र में स्थित है। यह छोटा सा क्षेत्र स्थानीय नगर निगम द्वारा शासित नहीं है, बल्कि बड़े प्रशासनिक प्रभागों के हिस्से के रूप में प्रशासित किया जाता है। इस जगह का नाम भारत के लखनऊ शहर के नाम पर ही रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Name City Is Also Available in These Foreign Places Check Five Foreign Places
Lucknow - फोटो : facebook

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया में दो लखनऊ नाम की जगहें हैं। उनमें से एक ऑस्ट्रेलिया के मध्य पश्चिम क्षेत्र न्यू साउथ वेल्स में स्थित है। यह लखनऊ गांव मिशेल हाईवे पर है और वर्ष 2016 में यहां की आबादी लगभग 297 बताई गई थी।

विज्ञापन
Lucknow Name City Is Also Available in These Foreign Places Check Five Foreign Places
Lucknow, Australia - फोटो : facebook

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा लखनऊ विक्टोरिया में पूर्वी गिप्स्लैंड क्षेत्र में स्थित है। मिशेल नदी पर बैरन्सडेल के क्षेत्रीय केंद्र के पास लखनऊ स्थित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed