फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places to Visit Near Ghaziabad: वीकेंड पर गाजियाबाद के पास इन जगहों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान

Sat, 10 Jun 2023 11:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 10 Jun 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
List of Six Best Places to Visit Near Ghaziabad Delhi-NCR Know Locations
गाजियाबाद के पास वीकेंड ट्रिप प्लेस - फोटो : pixa

Places to Visit Near Ghaziabad: दिल्ली गाजियाबाद के नजदीक कई पर्यटन स्थल है, वहीं यहां से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन भी करीब ही हैं। घूमने का शौक रखने वाले सर्दी या गर्मी की छुट्टियों में, वीकेंड ट्रिप पर सफर का प्लान बनाते हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं। दिल्ली गाजियाबाद से सफर के लिए परिवहन की बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जून-जुलाई में सफर के किसी ऐसी जगह का चयन करें जहां का मौसम और माहौल दोनों उपयुक्त हो। अगर लंबी छुट्टियां नहीं है तो भी कम समय में वीकेंड ट्रिप का लुत्फ उठा सकते हैं। यह रहे गाजियाबाद के बेहद करीब स्थित पर्यटन स्थल, जहां बजट ट्रिप पर जा सकते हैं आप।

List of Six Best Places to Visit Near Ghaziabad Delhi-NCR Know Locations
Neemsana Fort - फोटो : facebook

नीमराना फोर्ट

राजस्थान के अलवर जिले में नीमराना फोर्ट स्थित है। नीमराना फोर्ट भारत की सबसे ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। यह फोर्ट गाजियाबाद से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां पहुंचने में तीन-साढ़े तीन घंटे का सफर तय करना पड़ता है। नीमराना फोर्ट रिसॉर्ट का एंट्री टिकट लगभग 1,700 रुपया है। प्रवेश शुल्क में स्वादिष्ट लंच बुफे भी शामिल है। फोर्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच खुला रहता है।

List of Six Best Places to Visit Near Ghaziabad Delhi-NCR Know Locations
अभ्यारण्य - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य

हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य प्रकृति की सुंदरता को दर्शाता है।  गाजियाबाद से सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य की दूरी 77 किलोमीटर है। लगभग दो घंटे का सफर तय करके सुल्तानपुर नेशनल पार्क जा सकते हैं। यहां मिस्र के गिद्ध, प्लोवर, बत्तख, सारस, आइबिस, राजहंस, जेकान, पोचर्ड और मिलनसार लैपविंग देखने को मिल सकते हैं। कई प्रजातियों के पक्षी भी यहां पाए जाते हैं जो सुदूर क्षेत्रों जैसे साइबेरिया, यूरोप और अफगानिस्तान से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
List of Six Best Places to Visit Near Ghaziabad Delhi-NCR Know Locations
Forest - फोटो : pixabay

सिटी फारेस्ट

गाजियाबाद के हिंडन नदी के तट पर स्थित सिटी फाॅरेस्ट वीकेंड में परिवार या दोस्तों संग छुट्टी बिताने के लिए बेस्ट जगह है। यहां लोग बोटिंग कर सकते हैं, प्राकृतिक सुंदरता को महसूस कर सकते हैं और पशु पक्षियों को भी देखकर उत्साहित हो सकते हैं।

विज्ञापन
List of Six Best Places to Visit Near Ghaziabad Delhi-NCR Know Locations
water park - फोटो : Aapno Ghar

वर्ल्ड आफ वंडर

नोएडा के ए सेक्टर 38 में वर्ल्ड ऑफ वंडर बना है। झुलसती गर्मी में यह जगह जन्नत से कम नहीं है। यहां वाटर राइडिंग, स्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सुबह 11  बजे से शाम 7 बजे तक पार्क खुला रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed