अगर आप घूमने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए। इन शहरों में इटली और पेरिस भी शामिल हैं। घुमक्कड़ी के शौकीन लोगों के लिए ये शहर रूमानियत का अहसास देने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये शहर जो आपको अपने जीवन में एक बार जरूर देखने चाहिए।
ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर, हर किसी का होता है यहां घूमने का सपना
पेरिस
पेरिस रोमांस का शहर है। इसे सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। यहां की भव्यता पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पेरिस घूमने के लिए हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं। पेरिस में एक से बढ़िया एक रेस्टोरेंट और टूरिस्ट स्पॉट हैं। अगर आप पेरिस जा रहे हैं तो एफिल टावर जरूर देखें। एफिल टावर का निर्माण 1889 में हुआ था। इस लोहे के टावर की ऊंचाई 300 मीटर है। इस टावर के सबसे ऊपरी माले पर पहुंचने के लिए आपको करीब 1,665 सीढ़ियां चढ़नी होंगी।
एफिल टावर का नाम एक इंजीनियर गुस्तव एफिल के नाम पर रखा गया है। रात के वक्त यहां की तस्वीर खींचना गैरकानूनी है। दरअसल, इस टावर पर लगी लाइट्स के डिजाइन पर उसके कलाकारों का कॉपीराइट है। एफिल टावर का निर्माण 300 कारीगरों ने काम किया था। इसे बनाने में 18,038 लोहे के टुकड़े और 2.5 मिलियन कील का इस्तेमाल हुआ था।
बुडापेस्ट
बुडापेस्ट अपने वास्तुकला के बेजोड़ेपन के लिए जाना जाता है। यहां की वास्तुकला आपका दिल जीत लेगी। यह हंगरी की राजधानी है। यह तीन शहरों से मिलकर बना है और डैन्यूब नदी की वजह से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। बुडा और पेस्ट साल 1873 तक दो अलग-अलग शहर थे। बुडा में आपको शाही महल और ओटोमन युग के स्पा देखने को मिलेंगे। यहां आपको 13वीं शताब्दी का मथायस प्रसिद्ध चर्च भी देखने को मिलेगा।
रोम
रोम दुनियाभर में अपने सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता है। इटली का यह खूबसूरत शहर टाइबर नदी के किनारे स्थित सात पहाडि़यों पर बसा है। रोम 14000 साल पुराना शहर है। रोम को फैशन, रोमन व्यंजन और सिनेमा का शहर माना जाता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर भी कहा जाता है।