फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019 : सिर्फ 600 रुपए में उत्तराखंड से बस, ट्रेन-टैक्सी से पहुंचे प्रयागराज

Thu, 17 Jan 2019 12:43 PM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, उमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, उमर उजाला Published by: shubham Updated Thu, 17 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:know how to reach kumbh from uttrakhand by bus,train and car
प्रयागराज कुंभ 2019

प्रयागराज में कुंभ 2019 की शुरुआत हो गई है। विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक सम्मेलन कुंभ 3 मार्च तक चलेगा। हजारों-लाखों की तादाद में श्रद्धालु स्नान के लिए पवित्र नगरी पहुंच रहे हैं। भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु मोक्ष की कामना लिए पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन तट पर लगे कुंभ में जा रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे देवभूमि के नाम से विख्यात भारत के हिमालयी राज्य उत्तराखंड से श्रद्धालु कुंभ में पहुंचे। बता दें कि प्रयागराज के बाद 2021 में कुंभ उत्तराखंड के हरिद्वार में लगेगा। 

Kumbh Mela 2019:know how to reach kumbh from uttrakhand by bus,train and car
प्रयागराज कुंभ 2019

श्रद्धालु उत्तराखंड से बस, ट्रेन, टैक्सी और खुद की कार से कुंभ पहुंच सकते हैं। उत्तराखंड से प्रयागराज की दूरी 800 किलोमीटर से ज्यादा है। दूर के पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु बस के जरिए पहले काठगोदाम पहुंचे। यहां से वो ट्रेन के जरिए कुंभ पहुंच सकते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए कितना लगेगा किराया

Kumbh Mela 2019:know how to reach kumbh from uttrakhand by bus,train and car
Prayagraj Kumbh 2019

अगर श्रद्धालु हवाई जहाज से कुंभ जाना चाहते हैं तो वो पंतनगर और देहरादून से जा सकते हैं। यहां से उन्हें पहले दिल्ली आना होगा और दिल्ली से फिर प्रयागराज के लिए हवाई जहाज की सेवा लेनी होगी। इसके अलावा, अगर श्रद्धालु बस से उत्तराखंड से प्रयागराज कुंभ जा रहे हैं तो वो 600 रुपए से लेकर 1100 रुपए के किराए में कुंभ पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:know how to reach kumbh from uttrakhand by bus,train and car
kumbh mela

अलग- अलग ट्रैवल वेबसाइट के मुताबिक ट्रेन से उत्तराखंड से प्रयागराज करीब 16 घंटे में पहुंचा जा सकता है, जबकि सरकारी एवं प्राइवेट बस से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड से प्रयागराज कुंभ पहुंचने में 22 से 23 घंटे लग सकते हैं। ट्रेन का किराया 11 सौ रुपए से लेकर 18 सौ रुपए के बीच है। इसके अलावा अगर श्रद्धालु खुद की कार एवं टैक्सी बुक कराकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं तो वो सिर्फ 11 से लेकर 12 घंटे में प्रयागराज पहुंच सकते हैं।
  

विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:know how to reach kumbh from uttrakhand by bus,train and car
kumbh mela

हम आपको जो ये किराया और उत्तराखंड से प्रयागराज पहुंचने के वक्त के बारे में बता रहे हैं ये अनुमान है। आपको इससे कम और ज्यादा वक्त भी लग सकता है।  


(नोटः यदि आप कुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं तो किराए संबंधी जानकारी को आईआरसीटीसी और बस व टैक्सी सुविधा प्रदान करने वाली ट्रैवल एजेंसियों से प्राप्त कर सकते हैं। यह लेख आपकी जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए साझा किया गया है।) 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed