{"_id":"5c45d60ebdec22736d6a08a3","slug":"know-about-the-films-which-shoot-in-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोलकाता जा रहे हैं और इन जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, फिल्म की शूटिंग के लिए हैं मशहूर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कोलकाता जा रहे हैं और इन जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, फिल्म की शूटिंग के लिए हैं मशहूर
Tue, 22 Jan 2019 01:37 PM IST
प्रशांत राय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
kolkata
अपनी जिंदादिली, खूबसूरती और मिठास से कोलकाता ने पिछले कुछ समयों से फिल्म निर्देशकों को अपनी तरफ खींचा है। हाल ही में रिलीज हुई ऐसी कई सारी फिल्में हैं जो कोलकाता के बेहतरीन जगहों पर शूट हुई हैं। वैसे तो अपनी मिठास के लिए फेमस ये शहर अब एक बार फिर से निर्देशकों को अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक इमारतें, पीली टैक्सी के चलते इस शहर की ओर आने को मजबूर कर रही है। कोलकाता शहर फिल्मों के हिट होने में अहम भूमिका निभा रहा है और यही कारण है कि निर्देशक इस शहर की तरफ खींचे चले जा रहे हैं। हम आपको बताते हैं कि किन जगहों पर किन फिल्मों की शूटिंग हुई है।
Trending Videos
kolkata
कोलकाता का कल्चर ही नहीं शहर भी बॉलीवुड फिल्म के हिट होने का फंडा रहा है। दुर्गापूजा हो या हावड़ा ब्रिड या फिर ट्रॉम राइड हर एक चीज़ पर्यटकों को आकर्षित करती है लेकिन फिर भी टूरिस्टों की संख्या में इजाफे का काम किया विक्की डोनर, बर्फी, गुंड़े, ब्योमकेश बक्शी जैसी फिल्मों ने। कोलकाता के दुनियाभर में मशहूर दुर्गापूजा को आप विक्की डोनर, ट्रॉम राइड को बर्फी, कोयले की खान को गुंडे, हावड़ा ब्रिज को ब्योमकेश बक्शी मूवी में बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया है।
kahani
कहानी
मिस्ट्री और थ्रिलर से भरी 'कहानी' फिल्म दर्शकों द्वारा खूब सराही गईं। निर्देशक सुजॉय घोष ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म के कई सारे सीन्स कोलकाता के गलियों के साथ-साथ कई मशहूर जगहों पर शूट हुए। जैसे कि विक्टोरिया मेमोरियल, कालीघाट मेट्रो स्टेशन, मोनालिसा गेस्ट हाउस, हावड़ा ब्रिज, कुमारतुली एरिया जैसी जगहों पर इस फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म का क्लाइमेक्स सीन बालीगंज एरिया में शूट की गई।

gunday
गुंडे
अवी अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म गुंडे भी कोलकाता के कई जगहों पर शूट की गई। हालांकि यह फिल्म किसी तरह का कोई छाप नहीं छोड़ पाई लेकिन कोलकाता के कई अनोखी जगहों को दिखाने में सफल रही। इस फिल्म के कई सीन्स जैसे की जगन्नाथ घाट, मछली बाजार में शूट की गई। यह एक पीरियड फिल्म थी जो 1971 और 1988 के बीच की दिखाई गई है। इस फिल्म के कई सीन कालीघाट एरिया, दक्षीनेसवर मंदिर और हाई कोर्ट में भी शूट किए गए।

Film Barfi
बर्फी
फिल्म बर्फी में एक्टर रनबीर कपूर ने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया, लेकिन इसके अलावा इस फिल्म के लोकेशन ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के कई सारे सीन्स हावड़ा ब्रीज, घूम रेलवे स्टेशन में शूट किए गए। इस फिल्म की सफलता में कोलकाता के लोकेशन ने भी अहम भूमिका निभाई।