फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी रोचक है दुनिया की इस सबसे डरावनी सुरंग की कहानी, खोपड़ियों से बनी हैं दीवारें

Wed, 16 Jan 2019 11:03 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल, अमर उजाला
लाइफस्टाइल, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 16 Jan 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
know about Catacombs Of Paris and eiffel tower
hitler

दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। इंसान को रहस्यमय चीजें सबसे ज्यादा लुभाती हैं। लाखों-करोड़ों की संख्या में हर साल लोग पहाड़, नदी, बर्फ और झरनों को छोड़ डरावनी जगहें देखने जाते हैं। यहां हम आपको दुनिया की सबसे डरावनी लंबी सुरंग के बारे में बता रहे हैं जो उस शहर में बनी है जो प्यार का शहर कहलाता है। जिसकी संस्कृति में रोमांस बसा है। जो शहर अपने फैशन के लिए जाना जाता है और दुनियाभर के सेलिब्रिटी जिस शहर की गोद में हर साल अपनी छुट्टियां बिताते हैं। इंसानी कंकालों से बनी है 18वीं सदी की सुरंग


 

know about Catacombs Of Paris and eiffel tower
Catacombs - फोटो : Social Media

यह डरावनी सुरंग ब्यूटी और लव के शहर पेरिस में है। पूरी सुरंग 60 लाख लोगों के कंकालों से बनी है। 320 किलोमीटर लंबी यह सुरंग पेरिस कैटाकॉम्ब के नाम से मशहूर है। सुरंग में कंकाल से ही दीवारें बनी हुई हैं। ये सुरंग रोशनी से जगमगाते शहर पेरिस की सबसे रहस्यमयी जगह है। पूरी सुरंग को पब्लिक के लिए नहीं खोला गया है लेकिन सुरंग के कुछ हिस्सों को पर्यटक देख सकते हैं। सुरंग ही नहीं पूरा कब्रिस्तान है ये जगह
 

know about Catacombs Of Paris and eiffel tower
Catacombs image - फोटो : Social Media

इस डरावनी सुरंग में आपको जगह-जगह इंसानी कंकाल दिखेंगे। कपाल की हड्डियों से बनी दीवारें दिखेंगी। सुरंग की कहानी बड़ी ही रोचक है। 18वीं सदी में पेरिस में कब्रिस्तान के लिए जगह कम पड़ गई और कई शवों को पूरी तरह से जलाया नहीं जा सका। ऐसे में अधिकारियों ने इन शवों को भूमिगत खदानों में डलवा दिया। ऐसे ही 1780 से लेकर 1814 तक करीब 60 लाख से ज्यादा शवों को इस सुरंग में डाला गया। सुरंग में मिला था सिनेमा रूम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Catacombs Of Paris and eiffel tower
Catacombs - फोटो : Social Media

साल 2014 में पेरिस पुलिस इस कैटाकॉम्ब में ट्रेनिंग कर रही थी। उसने यहां एक सिनेमा रूम खोज निकाला। यह सिनेमा रूम स्क्रीन से लैस था। यहां रेस्टोरेंट और बार भी बनाया गया था। फोन और पावर लाइन की सुविधा भी थी। आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि यहां सिनेमा रूम और बार किसने बनाया था। सुरंग में छोड़ा गया था नोट
 

विज्ञापन
know about Catacombs Of Paris and eiffel tower
Catacombs image - फोटो : Social Media

सुरंग में एक नोट छोड़ा गया था जिसमें लिखा था कि हमें खोजने की कोशिश न करें। यानी इस डरावनी सुरंग को सिनेमा रूम और रेस्टोरेंट व बार में तब्दील करने वाले शरारती तत्व नहीं चाहते थे कि पुलिस उनका पता लगाए। पादरी के कहने पर बनाई कंकाल की दीवार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed