Kedarnath Yatra 2025: लंबे इंतजार के बाद बाबा केदारनाथ ने अब भक्तों को दर्शन देना शुरू कर दिया है। लाखों लोगों ने अभी तक बाबा के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों में स्थित बाबा केदार का ये मंदिर आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है। यहां पहुंचने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बाबा केदार के दर्शन को जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
{"_id":"6816e577a6e4c819020b6d51","slug":"kedarnath-yatra-2025-do-not-carry-these-things-during-kedarnath-yatra-2025-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को बनाना है सरल तो साथ न ले जाएं ये चीजें, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को बनाना है सरल तो साथ न ले जाएं ये चीजें, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में
Sun, 04 May 2025 01:33 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 04 May 2025 01:33 PM IST
सार
2 मई को बाबा केदार के कपाट भक्तों के लिए खुल गए हैं। ऐसे में लोगों ने वहां जाने की तैयारी शुरू कर दी है। यदि आप भी बाबा के दर्शन को जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा को बनाना है सरल तो साथ न ले जाएं ये चीजें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पॉलीथिन बैग्स
उत्तराखंड सरकार ने प्लास्टिक और पॉलीथिन को प्रतिबंधित किया है। ऐसे में यदि आप पॉलीथिन बैग्स ज्यादा इस्तेमाल करके उसे इधर उधर फेकेंगे तो इससे आप पर जुर्माना लग सकता है। इसलिए कोशिश करें कि पॉलीथिन इस्तेमाल न हो।

भारी लगेज
- फोटो : Adobe Stock
भारी लगेज
केदारनाथ की चढ़ाई काफी कठिन है। ऐसे में अपना लगेज हल्का ही रखें। ज्यादा भारी लगेज आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। अनावश्यक कपड़े, जूते या अन्य सामान यात्रा में बोझ बन सकते हैं। इसलिए केवल जरूरी चीजें ही साथ लें, ताकि आपको बैग लेकर चढ़ाई करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

मांसाहार, शराब और तंबाकू
- फोटो : Freepik.com
मांसाहार, शराब और तंबाकू
धार्मिक स्थल पर इनका प्रयोग पूरी तरह निषिद्ध है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए अपने बैग में इस तरह की किसी भी चीज को न करें। केदारनाथ धाम में शुद्ध शाकाहार ही मान्य है। मांस, मछली, अंडे जैसी चीजें साथ ले जाना अपमानजनक हो सकता है। यदि आप ऐसा करते हैं हैं तो लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

ड्रोन
- फोटो : संवाद
ड्रोन
इस बात का खास ध्यान रखें कि केदारनाथ के आस पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है। इसके लिए आपको पहले अनुमति लेनी होगी। यदि आप ड्रोन लेके जा रहे हैं तो पहले अनुमति लें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें, वरना दिक्कत आपको ही होगी। इसकी वजह से आपका ड्रोन तक जब्त हो सकता है।