UP Ke Famous Shiv Mandir: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान देशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन उत्तर प्रदेश का धार्मिक महत्व विशेष है क्योंकि यहां काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित है, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
{"_id":"6a673a6cb6df3e53b10ca4fd","slug":"kashi-vishwanath-and-famous-shiv-temples-in-up-jyotirlinga-visit-in-sawan-2026-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Shiv Temples In Sawan: यूपी में कहां-कहां है ज्योतिर्लिंग? सावन में इन शिव धामों की करें यात्रा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
UP Shiv Temples In Sawan: यूपी में कहां-कहां है ज्योतिर्लिंग? सावन में इन शिव धामों की करें यात्रा
Tue, 28 Jul 2026 11:53 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:53 AM IST
सार
Sawan 2026: उत्तर प्रदेश में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और सावन के महीने में यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा मनकामेश्वर महादेव (लखनऊ), पृथ्वीनाथ महादेव (मेरठ), दुग्धेश्वरनाथ (गाजियाबाद) और गौरीशंकर मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध शिवालय भी भक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।
विज्ञापन
सावन में यूपी के इन शिव मंदिरों में करें दर्शन
- फोटो : AI
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
- काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश का एकमात्र ज्योतिर्लिंग है।
- वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है।
- मान्यता है कि यहां दर्शन और गंगा स्नान से विशेष आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है।
- सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि पर यहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
- गंगा घाटों की आध्यात्मिक आभा इस यात्रा को और भी यादगार बना देती है।
लखनऊ का मनकामेश्वर मंदिर।
- फोटो : amar ujala
मनकामेश्वर महादेव मंदिर, लखनऊ
- गोमती नदी के किनारे स्थित यह प्राचीन मंदिर राजधानी लखनऊ के सबसे प्रसिद्ध शिवालयों में गिना जाता है।
- ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना और पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- सावन में यहां सुबह से देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें देखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन में यूपी के इन शिव मंदिरों में करें दर्शन
- फोटो : AI
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, मेरठ
- मेरठ का पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख धार्मिक स्थल है।
- सावन के महीने में यहां विशेष मेले, भजन संध्या और जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- दूर-दराज से कांवड़िए भी यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
सावन में यूपी के इन शिव मंदिरों में करें दर्शन
- फोटो : AI
दुग्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गाजियाबाद
- गाजियाबाद का दुग्धेश्वरनाथ मंदिर प्राचीन शिवालयों में से एक माना जाता है।
- स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिरa अत्यंत प्राचीन है।
- सावन में यहां विशेष रुद्राभिषेक तथा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।
- दिल्ली-एनसीआर के श्रद्धालुओं के लिए यह प्रमुख आस्था केंद्र है।
- ये मंदिर 'हिरण्यगर्भ महादेव मंदिर मठ' के रूप में भी जाना जाता है।