फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Visit in Summer: इस महीने देश की इन जगहों पर रहेगा सुहाना मौसम, घूमने के लिए करें चयन

Sat, 29 Jun 2024 09:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 29 Jun 2024 09:44 AM IST
सार

इस महीने किसी ठंडी या सुहावनी जगह की तलाश में हैं तो यहां आपको कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां गर्मियों के मौसम में घूमते समय गर्माहट का अहसास नहीं होगा, बल्कि आनंद आ जाएगा। आइए जानते हैं जून-जुलाई में घूमने के लिए उपयुक्त जगहों के बारे में।

विज्ञापन
June Travel Places To Visit In Summer Destinations in India
Travel - फोटो : istock

Places To Visit In Summer: भारत में जून-जुलाई के महीने में तापमान काफी अधिक होता है। गर्मी अपने चरम पर होती है। इस बार तो तापमान 50 डिग्री के ऊपर जा चुका है। ऐसे में जो लोग गर्मियों की छुट्टियां मनाने का इंतजार कर रहे थे, वह जरूर किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते होंगे, जहां का तापमान कम हो और गर्मी से राहत मिल सके।



भारत विविधताओं का देश हैं, जहां मैदानी क्षेत्र हैं तो पहाड़ और समुद्री किनारे भी हैं। देश के अलग-अलग शहरों में मौसम का हाल भी अलग- अलग होता है। कहीं बहुत अधिक सर्दी तो कहीं बहुत अधिक गर्मी, वहीं कुछ जगहों पर सामान्य तापमान रहता है। ऐसे में जब दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी है तो वहीं कुछ स्थान ऐसे भी हैं, जहां पारा तुलना में कम है। 

इस महीने किसी ठंडी या सुहावनी जगह की तलाश में हैं तो यहां आपको कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां गर्मियों के मौसम में घूमते समय गर्माहट का अहसास नहीं होगा, बल्कि आनंद आ जाएगा। आइए जानते हैं जून-जुलाई में घूमने के लिए उपयुक्त जगहों के बारे में।

June Travel Places To Visit In Summer Destinations in India
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock

लेह-लद्दाख

जून के महीने में लेह-लद्दाख का मौसम ठंडा और सुकून देने वाला होता है। यहां इस महीने औसतन तापमान 15 डिग्री से कम ही रहेगा। रात के वक्त तो पारा गिरने से ठंड बढ़ जाती है और बिना कंबल ओढ़े सोना मुश्किल हो जाता है। जहां लोग 40-45 डिग्री तापमान से परेशान हैं, वहीं इतनी गर्मी में लेह लद्दाख आना अच्छा फैसला हो सकता है। यहां आप गर्मी के मौसम में ठंडक तो महसूस करेंगे ही, साथ ही आराम और सुकून से छुट्टियां भी बिता सकेंगे।

June Travel Places To Visit In Summer Destinations in India
हेमकुंड हिल स्टेशन - फोटो : instagram

हेमकुंड

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य गर्मी की मार झेर रहे हैं, वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में ठंडक को महसूस किया जा सकता है। इस महीने उत्तराखंड के हेमकुंड के सफर पर जा सकते हैं, जहां अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस जा रहा है। भीषण गर्मी में भारत की एक ऐसी जगह का लुत्फ आप जरूर उठाना चाहेंगे जहां माइनस में तापमान रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
June Travel Places To Visit In Summer Destinations in India
Tawang - फोटो : pixabay

तवांग

अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यहां भी अधिकतर सर्द मौसम ही होता है। इस महीने तवांग का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस है। सर्द मौसम के कारण गर्मियों में भी यहां लोग हल्के गर्म कपड़े पहने नजर आ जाते हैं। इस हिल स्टेशन पर जून के महीने में पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने जा सकते हैं और ठंडी हवाओं का आनंद उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
June Travel Places To Visit In Summer Destinations in India
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

रोहतांग

हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, जहां का मौसम इस महीने सुहाना और ठंडा होता है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय हिल स्टेशन मनाली है। हालांकि यहां के सर्द मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की काफी भीड़ हर साल पहुंच जाती है, इसलिए मौसम के साथ ही सुकून की तालाश में हैं तो मनाली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोहतांग पास जाएं। रोहतांग पास का अधिकतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed