फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Holiday Plan: जुलाई माह में हैं कितनी छुट्टी और लॉन्ग वीकेंड? जानिए सफर पर कब जाना रहेगा बेहतर

Fri, 28 Jun 2024 02:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 02:29 PM IST
सार

इस लेख में जुलाई माह में मिल रहे सार्वजनिक अवकाश और लॉन्ग वीकेंड के बारे में बताया जा रहा है, जो यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए काम की बात है। आइए जानते हैं कि जुलाई में कब और कहां घूमने जाया जा सकता है।

विज्ञापन
July Holiday Plan Bank Holidays and Long Weekend in July 2024 Travel Ideas
हिल स्टेशन - फोटो : instagram

July Holiday Plan : मानसून आ गया है। देश में कई जगहों पर बरसात होने के कारण तापमान में कुछ गिरावट आई है। भीषण गर्मी के कारण जो लोग कई दिनों से घर-दफ्तर तक सीमित थे, वे अब घूमने के लिए बाहर निकल सकते हैं। घूमने का शौक रखने वाले सुदूर जगहों के भ्रमण पर जा सकते हैं। देश के कई क्षेत्रों का मौसम इस वक्त बेहद सुहावना और अद्भुत दृश्यों से परिपूर्ण हो रहा है। इन जगहों को घूमने के लिए आपके पास वक्त भी होना चाहिए। इस महीने यानी जुलाई में कब और कितनी छुट्टियां कर्मचारियों और कॉलेज स्टूडेंट्स को मिल रही है, इसकी जानकारी होने पर ही आप सफर की योजना बना पाएंगे।



इस लेख में जुलाई माह में मिल रहे सार्वजनिक अवकाश और लॉन्ग वीकेंड के बारे में बताया जा रहा है, जो यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए काम की बात है। आइए जानते हैं कि जुलाई में कब और कहां घूमने जाया जा सकता है।

July Holiday Plan Bank Holidays and Long Weekend in July 2024 Travel Ideas
bank Holiday - फोटो : istock

जुलाई में छुट्टी और लाॅन्ग वीकेंड

जुलाई के महीने में ज्यादा छुट्टियां नहीं हैं। इस महीने सिर्फ इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, मुहर्रम मनाया जा रहा है। मुहर्रम मुस्लिम समाज का खास दिन है, जिसे गम के दिन के तौर पर मनाया जाता है। इस बार 17 जुलाई को मुहर्रम मनाया जा रहा है। मोहर्रम पर अगर आपको एक दिन की छुट्टी मिल रही है तो आसपास की जगहों पर ही घूम सकते हैं। जुलाई में छुट्टियां न होने के कारण लॉन्ग वीकेंड भी नहीं हैं। हालांकि दो दिन की ट्रिप पर या छुट्टी लेकर किसी वीकेंड ट्रिप को बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में शनिवार और रविवार की छुट्टी रहती हैं तो 6-7 जुलाई, 13-14 जुलाई, 20-21 जुलाई और 27-28 जुलाई को घूमने की योजना बना सकते हैं।

July Holiday Plan Bank Holidays and Long Weekend in July 2024 Travel Ideas
हिल स्टेशन - फोटो : instagram

जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

केरल के पर्यटन स्थल


जुलाई में गर्मी रहती हैं, हालांकि मानसून आने से कुछ राहत मिल सकती है। ऐसे में जुलाई के महीने में मानसून का पूरा लुत्फ उठाने के लिए केरल घूमने जा सकते हैं। केरल का अल्लेपी, मुन्नार, पेरियार, पोनमुडी इस मौसम में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकती है। केरल के इन खूबसूरत शहरों और हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट, कोचिन एयरपोर्ट या फिर त्रिवरुनानथपुरम सेंट्रल, एर्नाकुलम जंक्शन, पालाकक्ड जंक्शन जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
July Holiday Plan Bank Holidays and Long Weekend in July 2024 Travel Ideas
हिल स्टेशन - फोटो : instagram

महाराष्ट्र के हिल स्टेशन

महाराष्ट्र में कई ऐसे शहर हैं, जहां जुलाई के महीने में जा सकते हैं। इनमें महाबलेश्वर हिल स्टेशन, अंबोली, लोनावाला, माथेरान, पंचगनी, अलीबाग जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए मुंबई या पुणे एयरपोर्ट और पुणे जंक्शन आदि से सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन
July Holiday Plan Bank Holidays and Long Weekend in July 2024 Travel Ideas
हिल स्टेशन - फोटो : instagram

कर्नाटक के पर्यटन स्थल

जुलाई के महीने में भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कूर्ग हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं। कुर्ग के अलावा चिकमंगलूर ट्रैकिंग गतिविधियों के लिए जाना जाता है। बीआर हिल्स, नंदी हिल्स और केम्मनगुंडी और उडुपी से 45 किमी दूर अगुंबे हिल स्टेशन जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed