फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Trip: हिमाचल की यह खूबसूरत जगह आपको आएगी पसंद, बजट में है यहां का सफर

Tue, 25 Jun 2024 09:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Jun 2024 09:33 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Trip Budget Friendly Location of Himachal Tosh Village
हिमाचल ट्रिप - फोटो : istock

भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत के अद्भुत प्राकृतिक नजारों के दीदार करने हों तो किसी पहाड़ी जगह पर जरूर जाना चाहिए। भारत के पहाड़, झरने, झीलें और वनस्पतियों से समृद्ध घने जंगल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वैसे तो पूरे भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको मन मोह लेंगी लेकिन हिमाचल प्रदेश का लगभग हर स्थल ही दार्शनिक है। हिमाचल प्रदेश में गांवों से लेकर घाटी तक में पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ज्यादातर लोग हिमाचल का नाम सुनते ही मनाली और शिमला के बारे में सोचने लगते हैं लेकिन हिमाचल में इन जगहों के अलावा भी घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं, जहां का शांत वातावरण आपको आराम और सुकून तो देगा ही, साथ ही जेब पर भी अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। हिमाचल में स्थित तोष गांव ऐसी ही एक जगह है, जो सस्ती और खूबसूरत है। अगर आपको बजट में हिमाचल के खूबसूरत नजारे देखने हैं तो तोष गांव के बारे में जान लें। 

Himachal Pradesh Trip Budget Friendly Location of Himachal Tosh Village
हिमाचल ट्रिप - फोटो : संवाद

तोष में घूमने के लिए क्या है?

प्राकृतिक सुंदरता को देखने का मन है तो हिमाचल प्रदेश में पार्वती घाटी पर तोष नाम का एक गांव स्थित है। यह गांव समुद्र तट से करीब 7900 की ऊंचाई पर बसा है। शहर की भागदौड़ और शोर शराबे से दूर इस गांव में आप रिलेक्स होने के लिए आ सकते हैं। यहां के खूबसूरत बर्फ से ढके पहाड़, झरने और झील आपके मन को मोह लेंगी।

Himachal Pradesh Trip Budget Friendly Location of Himachal Tosh Village
हिमाचल ट्रिप - फोटो : istock

तोष में ट्रेकिंग

इतना ही नहीं इस गांव में आप कई और एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, जो आपके बजट में भी रहेगी। तोष पार्टी के लिए भी बेहतरीन जगह है। वैसे यहां की लोकल पार्टी में भी आप शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Trip Budget Friendly Location of Himachal Tosh Village
हिमाचल ट्रिप - फोटो : tosh

तोष घूमने का खर्च

हिमाचल के तोष गांव में आपको रुकने के लिए कोई बड़ा होटल नहीं मिलेगा। यहां पर ठहरने के लिए रिजॉर्ट हैं। इसके अलावा कुछ गांव वालों के घर पर बसेरा मिल सकता है। प्रकृति को करीब से देखने के लिए यह काफी मजेदार अनुभव हो सकता है। यहां रहना खाना बाकी जगहों से सस्ता होगा।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Trip Budget Friendly Location of Himachal Tosh Village
हिमाचल ट्रिप - फोटो : istock

कब जाएं तोष ?

अगर आप तोष जाने का मन बना रहे हैं तो सर्दियों में जा सकते हैं। स्नोफाॅल और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच आप सर्दियों में यहां समय बिता सकते हैं। लेकिन तोष काफी ऊंचाई पर बसा है, इसलिए यहां पहुंचने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed