फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Travel Idea: वैष्णो देवी मंदिर ही नहीं, जम्मू तवी जाएं तो जरूर घूमें ये पर्यटन स्थल

Tue, 22 Mar 2022 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Mar 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Jammu Travel Idea Beautiful And famous Tourist Places in Jammu Tawi in Hindi
जम्मू पर्यटन - फोटो : facebook

भारत के उत्तर में जम्मू कश्मीर है। कश्मीर को उसकी खूबसूरत वादियों और धरती के स्वर्ग के तौर पर जाना जाता है, तो वहीं जम्मू माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। हर साल लाखों भक्त जम्मू माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वैष्णो देवी के अलावा जम्मू में घूमने के लिए कई और पर्यटन स्थल भी हैं। जम्मू कश्मीर जाने के लिए जम्मू तवी में  केंद्र शासित राज्य का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। हरियाली, पहाड़ी इलाके, जंगल और नदियों के बीच स्थित जम्मू सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि लोग जम्मू जाते हैं तो यहां से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए त्रिकुटा की पहाड़ियों की चढ़ाई करते हैं, जहां स्थित गुफा में माता का दरबार है। यहां कि अद्भुत गुफा देख कर ही लोग इस पवित्र स्थल पर हर साल जाना चाहते हैं। लेकिन इस बार अगर आप जम्मू जाएं तो यहां के कई और दार्शनिक स्थलों को जरूर घूमें। जम्मू में स्थित खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानिए।

Jammu Travel Idea Beautiful And famous Tourist Places in Jammu Tawi in Hindi
अमर महल पैलेस - फोटो : facebook

अमर महल पैलेस

जम्मू में अमर महल पैलेस स्थित है जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। इसका निर्माण 19वीं शताब्दी में कराया गया था। यह महल डोगरा साम्राज्य के राजा अमर सिंह का था, जो लाल बलुआ पत्थरों से तैयार किया गया है। इस महल को अब संग्रहालय में बदल दिया गया। इस संग्रहालय में 25 हजार से ज्यादा प्राचीन किताबें हैं। यहां म्यूजियम और कला संग्रह भी मौजूद हैं।

Jammu Travel Idea Beautiful And famous Tourist Places in Jammu Tawi in Hindi
मांडा चिड़ियाघर - फोटो : facebook

मांडा चिड़ियाघर

अगर परिवार के साथ जम्मू जा रहे हैं तो यहां स्थित मांडा चिड़ियाघर जाना बेहतर विकल्प होगा। बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आएगी। मांडा चिड़ियाघर को मांडा डियर पार्क भी कहते हैं। यहां कई सारे जानवर हैं , जिन्हें देखने के लिए बच्चे ही नहीं बड़े भी उत्साहित रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Travel Idea Beautiful And famous Tourist Places in Jammu Tawi in Hindi
बाहु फोर्ट - फोटो : facebook

बाहु फोर्ट

जम्मू तवी में ही बाहु फोर्ट स्थित है। इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को 19वीं शताब्दी में डोगरा साम्राज्य के राजा ने बनवाया था। बाहु किले में माता काली का मंदिर स्थित है, जिसे स्थानीय लोग 'बावे वाली माता' मंदिर के नाम से पुकारते हैं।

विज्ञापन
Jammu Travel Idea Beautiful And famous Tourist Places in Jammu Tawi in Hindi
बाग ए बाहु - फोटो : facebook

बाग ए बहु

जम्मू तवी में स्थित नदी के किनारे बहुत ही खूबसूरत बाग है, जिसे देखने के लिए हजारों सैलानी आते हैं। आस पास के लोग यहां घूमना पसंद करते हैं। पिकनिक के लिए यह जगह बेहतर विकल्प है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed