विदेश यात्रा की ख्वाहिश रखते हैं तो आपके पास कई विकल्प हैं जहां आप जा सकते हैं। कई देश तो भारतीयों को अपने देश में बिना वीजा आने की अनुमति देते हैं। वहीं कुछ देश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कम बजट में घूमने की सुविधा देते हैं। ऐसे में आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ कम पैसों में विदेश की यात्रा कर सकते हैं। कई भारतीय यात्री कुछ विदेशी देशों के फैन है। दरअसल भारतीय फिल्मों या अन्य माध्यम से उन्हें अधिकतर जिन देशों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलता है, वह उसी देश या शहर में जाने की इच्छा रखने लगते हैं। इसी में फ्रांस का खूबसूरत और प्यार का शहर पेरिस शामिल है। पेरिस को प्यार का शहर कहा जाता है। अक्सर कपल शादी के बाद हनीमून पर विदेश यात्रा के लिए पेरिस जाना चाहते हैं। अगर आप भी पेरिस जाने की इच्छा रखते हैं लेकिन आपको यह नहीं पता कि रोशनी के इस खूबसूरत शहर की यात्रा कितने पैसों में होगी, पेरिस में कहां घूम सकते हैं? पेरिस यात्रा को कम बजट में कैसे यादगार बना सकते हैं, यहां आपके लिए पेरिस के सफर की पूरी जानकारी दी जा रही है।
Paris Trip: पेरिस जाने में कितना आएगा खर्च? कम पैसों में फ्रांस के खूबसूरत शहर की यात्रा ऐसे करें प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से पेरिस का हवाई टिकट
पेरिस फ्रांस का एक खूबसूरत शहर है, यहां आप हवाई सेवा के जरिए जा सकते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से आप आसानी से पेरिस के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से पेरिस का सबसे कम किराया प्रति व्यक्ति 24-25 हजार रुपये है। पेरिस में स्थानीय जगहों को घूमने के लिए आप एयरपोर्ट या होटेल की गाड़ी बुक कर सकते हैं। शहर में पब्लिक या प्राइवेट कंवेंस के लिए पांच से आठ हजार का बजट बना कर रखें। यहां € 1, 06 / किमी (70 रुपये) से € 1, 58 / किमी (100 रुपये) तक एक स्थानीय टैक्सी को किराए पर ले सकते हैं।
फ्रांस का वीजा
भारतीय पासपोर्ट धारकों को फ्रांस जाने के लिए शेंगेन वीजा मिलता है। आप शेंगेन वीजा से फ्रांस के 26 राज्यों की यात्रा कर सकते हैं। अगर आपको कम अवधि के लिए वीजा चाहिए तो 60 यूरो यानी 5,095 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
पेरिस में रहने-खाने का खर्च
यात्रा से पहले आप होटलों में डिस्काउंट के लिए सीधा संपर्क कर सकते हैं। हो सके तो एडवांस में बुकिंग करा लें। इसके अलावा आप किसी ट्रैवल एजेंसी या एग्रीगेटर साइट जैसे मेक माय ट्रिप, यात्रा आदि के जरिए भी होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। भारत की तुलना में पेरिस में रहने और खाने का औसत खर्च ज्यादा है। यहां एक लग्जरी होटल में कमरे की कीमत करीब 20 हजार से ज्यादा हो सकती है। लेकिन पहले से सस्ते और अच्छे होटल में बुकिंग करा कर आप पैसे बचा सकते हैं। पेरिस में रहने और खाने के लिए तीन से पांच दिन का खर्च करीब 20 से 30 हजार हो सकता है।
पेरिस में घूमने के लिए मशहूर जगहें
वैसे तो पेरिस में घूमने के लिए कई आकर्षक पर्यटन स्थल है। कहा जाता है कि पेरिस में कभी रात नहीं होती है। यहां आप एफिल टॉवर, द आर्क डी ट्रायम्फ,रिवर क्रूज,द प्लेस ऑफ वर्सेल्स आदि जगहों को घूम सकते हैं। पेरिस में चार-पांच दिन रहने का खर्चा एक लाख रुपये का हो सकता है।