अगर आप रेल की यात्रा करते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खुशखबरी लाया है। अक्सर रेल यात्रियों को यह शिकायत होती है की जब वे टिकट बुक करवाने जाते हैं तो उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है। हालांकि, यात्रियों को कंफर्म टिकट देने के लिए आईआरसीटीसी ने कई तरह की व्यवस्था की है लेकिन यह संभव नहीं हो पाता है की सबको कंफर्म टिकट मिल ही जाए। यात्री अपनी यात्रा के महीनों पहले टिकट बुक करते है लेकिन उन्हें वेटिंग टिकट मिलता है या RAC का मिलता है। यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब टिकट कंफर्म न हो और परिवार के साथ यात्रा करनी हो, लेकिन अब इसमें टेंशन लेने वाली कोई बात नहीं है। अब आईआरसीटीसी अपने रेल यात्रियों के लिए एक नई सुविधा देने जा रहा है। जिसमें अगर यात्री का टिकट कंफर्म नहीं भी हुआ है तो भी उसे आगे चलकर कंफर्म सीट मिल सकती है। अगर आपने भी टिकट बुक करवाया और वेटिंग मिला है तो चिंता की कोई बात नहीं है। आइए जानते है की वेटिंग टिकट कैसे कंफर्म हो सकता है -
IRCTC: अब सभी को मिलेगी रेल यात्रा में कंफर्म सीट, जानें क्या है पुश नोटिफिकेशन
क्या है पुश नोटिफिकेशन योजना
- IRCTC ने यात्रियों के लिए पुश नोटिफिकेशन सेवा की शुरुआत की है।
- इस सेवा में यात्री कंफर्म सीट के अलावा और भी अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
- IRCTC ने अभी हाल ही में अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है और इस सेवा को जोड़ा है।
- इस सेवा मैं यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी की जब भी कोई सीट किसी भी ट्रेन में खाली होगी उन्हें इसका नोटिफिकेशन आ जाएगा।
- अगर खाली हुई सीट यात्री की सुविधा की है तो वो उसे बुक कर सकता है।
- इस सुविधा को लेने के लिए पहले यात्री को पुश नोटिफिकेशन की सुविधा को लेना होगा।
- सबसे पहले आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- होम पेज पर ही आपको पुश नोटिफिकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा।
- यह सुविधा यात्रियों के लिए फ्री है।
तुरंत मिल जाएगा कंफर्म टिकट
आईआरसीटीसी की इस सेवा से रेल यात्रियों के लिए सुविधा होने वाली है। जो यात्री लंबी दूरी की यात्रा करते हैं उनके लिए रेल का सफर और ज्यादा आसान हो जाएगा। जिस ट्रेन में अगर कोई सीट खाली होती है या कोई यात्री अपनी टिकट को कैंसिल करता है तो भी पुश नोटिफिकेशन में रजिस्टर्ड आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा।